इस बार जुलाई में ही जारी होगा यूपी बोर्ड परीक्षा का कार्यक्रम, फरवरी में शुरू होगी परीक्षा - Bharat news, bharat rajniti news, uttar pradesh news, India news in hindi, today varanasi newsIndia News (भारत समाचार): India News,world news, India Latest And Breaking News, United states of amerika, united kingdom

.

अन्य विधानसभा क्षेत्र

बेहट नकुड़ सहारनपुर नगर सहारनपुर देवबंद रामपुर मनिहारन गंगोह कैराना थानाभवन शामली बुढ़ाना चरथावल पुरकाजी मुजफ्फरनगर खतौली मीरापुर नजीबाबाद नगीना बढ़ापुर धामपुर नहटौर बिजनौर चांदपुर नूरपुर कांठ ठाकुरद्वारा मुरादाबाद ग्रामीण कुंदरकी मुरादाबाद नगर बिलारी चंदौसी असमोली संभल स्वार चमरौआ बिलासपुर रामपुर मिलक धनौरा नौगावां सादात

शुक्रवार, 21 जून 2019

इस बार जुलाई में ही जारी होगा यूपी बोर्ड परीक्षा का कार्यक्रम, फरवरी में शुरू होगी परीक्षा

इस बार जुलाई में ही जारी होगा यूपी बोर्ड परीक्षा का कार्यक्रम, फरवरी में शुरू होगी परीक्षा

उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा।
उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा। - फोटो : bharat rajneeti
उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने घोषणा की है कि वर्ष 2020 में होने वाली यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटर परीक्षा की समय-सारिणी इस बार जुलाई में ही जारी कर दी जाएगी। बोर्ड परीक्षा फरवरी के पहले हफ्ते में शुरू होने की उम्मीद है।
उन्होंने कहा कि यूपी बोर्ड परीक्षा के इतिहास में यह पहली बार होगा कि जुलाई में ही परीक्षा का कार्यक्रम तय हो जाएगा। इससे माध्यमिक विद्यालयों को पाठ्यक्रम पूरा कराने और विद्यार्थियों को तैयारी की रणनीति बनाने के लिए काफी समय मिलेगा।

वे गुरुवार को राजकीय जुबली इंटर कॉलेज में एचसीएल फाउंडेशन के डिस्कवरी साइंस सेंटर, आर्ट गैलरी, ओरिएंट बेल टाइल्स और शिक्षकों के ऑनलाइन स्थानांतरण प्रक्रिया के शुभारंभ समारोह में बोल रहे थे।

उन्होंने कहा कि बोर्ड परीक्षा का कार्यक्रम जुलाई के प्रथम सप्ताह में वेबसाइट पर जारी कर दिया जाएगा। समय पर पाठ्यक्रम पूरा करने और रिवीजन के लिए माध्यमिक स्कूलों में मासिक शैक्षिक पांचांग बनाया गया है। पांचांग के हिसाब से विद्यालयों को 220 दिन की पढ़ाई कराना जरूरी है।

हर जिले का एक कॉलेज मॉडल कॉलेज के तौर पर होगा विकसित

उन्होंने कहा कि राजकीय जुबली इंटर कॉलेज की तरह ही प्रदेश के सभी मंडलों के एक-एक राजकीय कॉलेज में विज्ञान की आधुनिक प्रयोगशाला बनेगी। इससे छात्र विज्ञान के रहस्यों को आसानी से समझ सकेंगे। हर जिले में एक कॉलेज को मॉडल के तौर पर विकसित कर उसमें अत्याधुनिक सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी।

उन्होंने बताया कि सरकार ने वर्ष 2018 में कुल 5897 पदों का सृजन कर 194 नए माध्यमिक विद्यालयों की स्थापना की है, जबकि पिछली सरकार ने पांच वर्षों में सिर्फ 50 माध्यमिक विद्यालयों की ही स्थापना कराई थी।

Loan calculator for Instant Online Loan, Home Loan, Personal Loan, Credit Card Loan, Education loan

Loan Calculator

Amount
Interest Rate
Tenure (in months)

Loan EMI

123

Total Interest Payable

1234

Total Amount

12345