राजभवन में राज्यपाल राम नाईक के साथ मुख्यमंत्री योगी ने किया योग, वरिष्ठ अफसर भी रहे मौजूद - Bharat news, bharat rajniti news, uttar pradesh news, India news in hindi, today varanasi newsIndia News (भारत समाचार): India News,world news, India Latest And Breaking News, United states of amerika, united kingdom

.

अन्य विधानसभा क्षेत्र

बेहट नकुड़ सहारनपुर नगर सहारनपुर देवबंद रामपुर मनिहारन गंगोह कैराना थानाभवन शामली बुढ़ाना चरथावल पुरकाजी मुजफ्फरनगर खतौली मीरापुर नजीबाबाद नगीना बढ़ापुर धामपुर नहटौर बिजनौर चांदपुर नूरपुर कांठ ठाकुरद्वारा मुरादाबाद ग्रामीण कुंदरकी मुरादाबाद नगर बिलारी चंदौसी असमोली संभल स्वार चमरौआ बिलासपुर रामपुर मिलक धनौरा नौगावां सादात

शुक्रवार, 21 जून 2019

राजभवन में राज्यपाल राम नाईक के साथ मुख्यमंत्री योगी ने किया योग, वरिष्ठ अफसर भी रहे मौजूद

राजभवन में राज्यपाल राम नाईक के साथ मुख्यमंत्री योगी ने किया योग, वरिष्ठ अफसर भी रहे मौजूद

योग दिवस पर राजभवन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व राज्यपाल रामनाईक।
योग दिवस पर राजभवन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व राज्यपाल रामनाईक। - फोटो : amar ujala
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पांचवे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर लखनऊ के राजभवन में आयोजित सामूहिक योग दिवस कार्यक्रम में राज्यपाल राम नाईक, उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा व लखनऊ की मेयर संयुक्ता भाटिया सहित बड़ी संख्या में मौजूद लोगों के साथ योग किया। कार्यक्रम में प्रदेश के पुलिस महानिदेशक ओम प्रकाश सिंह सहित शासन के वरिष्ठ अफसर भी मौजूद रहे।
आपको बता दें कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर शुक्रवार को राजधानी में राजभवन सहित 11 चिह्नित पार्कों में योग शिविर का आयोजन किया गया। जिसके लिए सभी चिह्नित योगा स्थलों पर सुरक्षा के साथ साफ सफाई, पेयजल के साथ प्रशिक्षित योग ट्रेनरों की व्यवस्था सुनिश्चित कराई गई थी।

योग दिवस का मुख्य आयोजन राजभवन परिसर के साथ ही परिवर्तन चौक के समीप बेगम हजरत महल पार्क, डालीगंज पुल के समीप बुद्धा पार्क, बड़ा इमामबाड़ा के समीप नीबू पार्क, कैसरबाग बारादरी के समीप राजाराम पाल पार्क, सेक्टर दस इंदिरा नगर स्थित डा. बंधु पार्क, रेजीडेंसी के समीप कारगिल शहीद पार्क, अमीनाबाद के झंडेवाला पार्क, गोमती नगर के राम मनोहर लोहिया पार्क, जनेश्वर मिश्र पार्क और ग्रीन पार्क विपुल खंड में किया गया।

प्रभारी अधिकारी अनिल कुमार के अनुसार, करीब 45 सौ लोगों ने योग दिवस में हिस्सेदारी के लिए पंजीकरण कराया था। इसके साथ ही सभी आठ ब्लाक मुख्यालय व तहसील मुख्यालयों पर भी योग दिवस का आयोजन किया गया। जिसके लिए आयोजन स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था सहित पेयजल साफ सफाई सहित अन्य जरूरी इंतजाम मुहैया कराने को मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस फोर्स भी तैनात की गई।

मंत्री ने की थी योग दिवस में शामिल होने की अपील

इसके पहले, आयुष राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्म सिंह सैनी ने पांचवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सभी से भागीदारी निभाने की अपील की थी। आयुष सचिव नीना शर्मा ने बताया कि पूरे प्रदेश में योग पखवाड़ा मनाया जा रहा है। यह कार्यक्रम 30 जून तक चलेगा।

कंवेंशन सेंटर में भी हुआ योग
केजीएमयू की ओर से अटल बिहारी वाजपेयी कंवेंशन सेंटर में सुबह सात बजे योग का आयोजन किया गया। दोपहर 12 बजे रोल ऑफ योगा इन हेल्थ एंड डिजीज विषय पर कार्यशाला होगी। इसमें मुख्य अतिथि महानिदेशक डॉ. नीना गुप्ता मौजूद रहेंगी। अध्यक्षता कुलपति प्रो. एमएलबी भट्ट करेंगे। यह जानकारी आयोजन सचिव प्रो. वाणी गुप्ता ने दी।

Loan calculator for Instant Online Loan, Home Loan, Personal Loan, Credit Card Loan, Education loan

Loan Calculator

Amount
Interest Rate
Tenure (in months)

Loan EMI

123

Total Interest Payable

1234

Total Amount

12345