मानसून 2019: कई राज्यों में आज बदलेगा मौसम का मिजाज, यहां तेज बारिश के आसार - Bharat news, bharat rajniti news, uttar pradesh news, India news in hindi, today varanasi newsIndia News (भारत समाचार): India News,world news, India Latest And Breaking News, United states of amerika, united kingdom

.

अन्य विधानसभा क्षेत्र

बेहट नकुड़ सहारनपुर नगर सहारनपुर देवबंद रामपुर मनिहारन गंगोह कैराना थानाभवन शामली बुढ़ाना चरथावल पुरकाजी मुजफ्फरनगर खतौली मीरापुर नजीबाबाद नगीना बढ़ापुर धामपुर नहटौर बिजनौर चांदपुर नूरपुर कांठ ठाकुरद्वारा मुरादाबाद ग्रामीण कुंदरकी मुरादाबाद नगर बिलारी चंदौसी असमोली संभल स्वार चमरौआ बिलासपुर रामपुर मिलक धनौरा नौगावां सादात

बुधवार, 26 जून 2019

मानसून 2019: कई राज्यों में आज बदलेगा मौसम का मिजाज, यहां तेज बारिश के आसार

मानसून 2019: कई राज्यों में आज बदलेगा मौसम का मिजाज, यहां तेज बारिश के आसार

मानसून (फाइल फोटो)
मानसून (फाइल फोटो) - फोटो : bharat rajneeti
उत्तर भारत में मानसून के आगमन से जहां लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है वहीं दिल्ली समेत कई राज्यों में अभी भी उमस बरकरार है। मौसम विभाग का अनुमान है कि इस सप्ताह ऐसी ही स्थिति रहेगी और अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है।
वहीं हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, हिमाचल, मध्यप्रदेश, राजस्थान, झारखंड के कई हिस्सों में धूल भरी आंधी और बारिश की भी संभावना है। इसके अलावा मध्यप्रदेश, केरल, मेघालय, पश्चिम बंगाल और छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार, मानसून गुजरात और महाराष्ट्र के तटीय इलाकों में पहुंच चुका है जहां कई स्थानों पर तेज बारिश हो रही है। भीषण गर्मी और पानी की किल्लत से जूझ रहे लोगों को इससे राहत पहुंची है।

मुंबई में आमतौर पर मानसून 10 जून को पहुंचता है तो इस बार दो सप्ताह की देरी से पहुंचा है। पिछले एक दशक में इस बार मानसून सबसे ज्यादा विलंब से मुंबई पहुंचा है।

अगले सप्ताह दिल्ली-एनसीआर में दस्तक दे सकता है मानसून

मानसून (फाइल फोटो)
मानसून (फाइल फोटो) - फोटो : bharat rajneeti
अगले सप्ताह तक दिल्ली-एनसीआर में मानसून की दस्तक हो सकती है। इस दौरान तेज सतही हवा भी चलेगी, जिससे गर्मी से काफी हद तक निजात मिल जाएगी। मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को अधिकतम तापमान 39 और न्यूनतम 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिनभर धूप-छांव का खेल चलता रहा। बादल छाए रहे और लोग उनके बरसने का इंतजार करते रहे। सुबह से उमस ने लोगों के पसीने छुड़ा दिए।

अधिकतम आर्द्रता 79 फीसदी दर्ज हुई, जबकि सर्वाधिक तापमान पालम इलाके में 40.4 दर्ज हुआ। आयानगर में 39.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। इस सप्ताह बारिश की संभावना नहीं है। हालांकि, तेज सतही हवाएं चलेगी और आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।

उत्तराखंड पहुंचा मानसून, देहरादून और नैनीताल में हुई झमाझम बारिश

दक्षिण-पश्चिम मानसून उत्तराखंड के कुमाऊं क्षेत्र में पहुंच गया। जिसके बाद मंगलवार को दोपहर बाद देहरादून और नैनीताल में रुक-रुक कई दौर की बारिश हुई। मौसम केंद्र की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में परिस्थितियां अनुकूल होने के चलते अगले 48 घंटों में मानसून ज्यादातर हिस्सों में पहुंच सकता है।

मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के दौरान इसके प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में पहुंचने का अनुमान है। वहीं, मानसून के चलते राज्य के अधिकतर क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र ने सभी जिलाधिकारियों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश हैं। 

इसके चलते ऊधमसिंह नगर, नैनीताल और चंपावत के कुछ इलाकों में बहुत भारी बारिश हो सकती है। वहीं, पिथौरागढ़, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी और देहरादून में भारी से बहुत भारी बारिश होने का अनुमान है।

हिमाचल में इस दिन दस्तक देगा मानसून

मानसून (फाइल फोटो)
मानसून (फाइल फोटो) - फोटो : bharat rajneeti
शिमला और कुल्लू में प्री-मानसून बारिश का दौर जारी है। प्रदेश में बदले मौसम के मिजाज से मैदानी क्षेत्रों में गर्मी से राहत मिली है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 28 जून तक बारिश जारी रहने के आसार जताए हैं। पहली जुलाई से दोबारा बारिश के आसार हैं।

प्रदेश में एक या दो जुलाई तक मानसून पहुंचने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार देश के कई हिस्सों में मानसून पहुंच गया है। हिमाचल में एक-दो जुलाई तक मानसून पहुंच सकता है। मौसम के खराब मिजाज को देखते हुए जिला प्रशासन ने सैलानियों से नदी-नालों के साथ-साथ संवेदनशील इलाकों की ओर आवाजाही न करने की हिदायत दी है। 

जम्मू-कश्मीर में एक हफ्ता देरी से बरसेंगे बादल

जम्मू-कश्मीर में मौसम के उतार चढ़ाव के बीच राज्य में मानसून के देरी से पहुंचने के आसार हैं। इस साल अब तक कश्मीर संभाग में निरंतर अंतराल के बाद बारिश होती रही है, लेकिन जम्मू संभाग में प्री मानसून बारिश का असर नहीं दिखा है। जून का आखिरी पड़ाव चल रहा है, लेकिन संभाग में पर्याप्त बारिश नहीं हुई है। संभाग के प्रमुख हिस्सों में पारा चालीस डिग्री के आसपास रहा है। 

मौसम विभाग श्रीनगर के निदेशक सोनम लोट्स के अनुसार जम्मू-कश्मीर में मानसून के निर्धारित से एक हफ्ता देरी से जुलाई के पहले हफ्ते में पहुंचने की उम्मीद है। मौसम के मिजाज के मुताबिक से थोड़ा आगे भी जा सकता है। केरल से मानसून पूरी तरह से अभी सक्रिय नहीं हुआ है, जिसका असर राज्य में दिखेगा। वर्ष 2018 में 28 जून को मानसून ने जम्मू-कश्मीर में दस्तक दी थी। 

राज्य में अमूमन जून के आखिरी और जुलाई के पहले सप्ताह में मानसून पहुंचता रहा है। जम्मू-कश्मीर से पहले मानसून देश के कई हिस्सों से होकर यहां पहुंचता है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अभी मानसून में तेजी आने के आसार नहीं हैं।

उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में मानसून सक्रिय, तेज बारिश

मानसून (फाइल फोटो)
मानसून (फाइल फोटो) - फोटो : bharat rajneeti
उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में मानसून पहुंच चुका है। इससे जहां लोगों को भीषण गर्मी से निजात मिली है वहीं किसानों को फसलों के सिंचाई के लिए पानी भी उपलब्ध हुआ है।

पूर्वांचल, मध्य यूपी और बुंदेलखंड के कई हिस्सों में मानसून सक्रिय हो गया है। देवरिया, कुशीनगर, गोरखपुर, महाराजगंज और संतकबीर नगर सहित कई जिलों में तेज बारिश ने लोगों को राहत दी।

कानपुर-बुंदेलखंड और मध्य यूपी में सोमवार को हुई मानसूनी बारिश से जहां मौसम खुशनुमा हो गया और गर्मी-उमस झेल रहे लोगों ने राहत की सांस ली। वहीं 14 लोगों पर बिजली गिरने से उनकी मौत हो गई और 17 लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं। जुलाई के पहले सप्ताह से मानसून के रफ्तार पकड़ने की उम्मीद है।

Loan calculator for Instant Online Loan, Home Loan, Personal Loan, Credit Card Loan, Education loan

Loan Calculator

Amount
Interest Rate
Tenure (in months)

Loan EMI

123

Total Interest Payable

1234

Total Amount

12345