संसद Live: नुसरत जहां और मिमि चक्रवर्ती ने ली शपथ, राज्यसभा स्थगित - Bharat news, bharat rajniti news, uttar pradesh news, India news in hindi, today varanasi newsIndia News (भारत समाचार): India News,world news, India Latest And Breaking News, United states of amerika, united kingdom

.

अन्य विधानसभा क्षेत्र

बेहट नकुड़ सहारनपुर नगर सहारनपुर देवबंद रामपुर मनिहारन गंगोह कैराना थानाभवन शामली बुढ़ाना चरथावल पुरकाजी मुजफ्फरनगर खतौली मीरापुर नजीबाबाद नगीना बढ़ापुर धामपुर नहटौर बिजनौर चांदपुर नूरपुर कांठ ठाकुरद्वारा मुरादाबाद ग्रामीण कुंदरकी मुरादाबाद नगर बिलारी चंदौसी असमोली संभल स्वार चमरौआ बिलासपुर रामपुर मिलक धनौरा नौगावां सादात

मंगलवार, 25 जून 2019

संसद Live: नुसरत जहां और मिमि चक्रवर्ती ने ली शपथ, राज्यसभा स्थगित

संसद Live: नुसरत जहां और मिमि चक्रवर्ती ने ली शपथ, राज्यसभा स्थगित


संसद (फाइल फोटो)
संसद (फाइल फोटो) - फोटो : bharat rajneeti
राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव के दौरान लोकसभा में सोमवार को कांग्रेस दल के नेता अधीर रंजन चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर विवादित टिप्पणी की, जिस पर आज भी हंगामा मच सकता है। अब आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा में बयान देंगे। झारखंड में हुए मॉब लिंचिंग के मामले को लेकर इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (IUML) के सांसदों पी.के. कुन्हालिकुट्टी तथा मोहम्मद बशीर ने लोकसभा में कार्यस्थगन प्रस्ताव का नोटिस दिया है।

Live Updates:

  • गोरखपुर से सांसद रवि किशन ने लोकसभा में गाय का मु्द्दा उठाते हुए पूछा कि क्या सरकार गोवंश को बढ़ावा देने के लिए किसानों की मदद कर रही है। जिसके जवाब में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि आज किसान फसल से ज्यादा दूध से आमदनी कर रहे हैं। मोदी सरकार ने नई तकनीक के जरिए गाय के संरक्षण के लिए योजनाएं लागू की हैं। पहली ही कैबिनेट में पशुधन को रोग से मुक्त करने के लिए 13 हजार करोड़ रुपये दिए गए हैं।
  • पश्चिमी दिल्ली से भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा ने लोकसभा में दिल्ली के किसानों का मुद्दा उठाते हुए कहा कि यहां के किसानों को अपनी फसल के सही दाम नहीं मिल रहे हैं। उन्होंने कहा किसानों को आयुष्मान भारत, पीएम किसान योजना का लाभ नहीं मिल रहा है। चुनाव से पहले राज्य सरकार ने बड़े-बड़े वादे किए थे लेकिन अब वह उनकी समस्याओं की तरफ ध्यान नहीं दे रही है। इसपर जवाब देते हुए कृषि राज्यमंत्री पुरुषोत्तम रुपाला ने कहा कि सरकार जल्द संज्ञान लेगी।
  • राज्यसभा की कार्यवाही आज दोपहर दो बजे से शुरू होगी क्योंकि राज्यसभा सांसद मदन लाल सैनी का सोमवार को निधन हो गया था। 
  • संसद में आज पश्चिम बंगाल की मिमि चक्रवर्ती और नुसरत जहां ने पद और गोपनीयता की शपथ ली। दोनों सत्र की शुरुआत में उपस्थित न होने के कारण शपथ नहीं ले पाई थीं। दोनों सांसदों ने बांग्ला भाषा में शपथ ली और इसके बाद स्पीकर ओम बिड़ला के पैर छूकर आशीर्वाद लिया।
  •  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा को संबोधित करेंगे। माना जा रहा है कि वह अपनी सरकार के एजेंडे को पेश कर सकते हैं। इसके अलावा वह कांग्रेस के आरोपों पर क्या जवाब देते हैं यह देखना होगा।

Loan calculator for Instant Online Loan, Home Loan, Personal Loan, Credit Card Loan, Education loan

Loan Calculator

Amount
Interest Rate
Tenure (in months)

Loan EMI

123

Total Interest Payable

1234

Total Amount

12345