सरकार पशुपालकों को शर्तिया बछिया होने की देगी गारंटी, मंत्रालय कर रहा ‘सीमन’ की व्यवस्था - Bharat news, bharat rajniti news, uttar pradesh news, India news in hindi, today varanasi newsIndia News (भारत समाचार): India News,world news, India Latest And Breaking News, United states of amerika, united kingdom

.

अन्य विधानसभा क्षेत्र

बेहट नकुड़ सहारनपुर नगर सहारनपुर देवबंद रामपुर मनिहारन गंगोह कैराना थानाभवन शामली बुढ़ाना चरथावल पुरकाजी मुजफ्फरनगर खतौली मीरापुर नजीबाबाद नगीना बढ़ापुर धामपुर नहटौर बिजनौर चांदपुर नूरपुर कांठ ठाकुरद्वारा मुरादाबाद ग्रामीण कुंदरकी मुरादाबाद नगर बिलारी चंदौसी असमोली संभल स्वार चमरौआ बिलासपुर रामपुर मिलक धनौरा नौगावां सादात

बुधवार, 26 जून 2019

सरकार पशुपालकों को शर्तिया बछिया होने की देगी गारंटी, मंत्रालय कर रहा ‘सीमन’ की व्यवस्था

सरकार पशुपालकों को शर्तिया बछिया होने की देगी गारंटी, मंत्रालय कर रहा ‘सीमन’ की व्यवस्था

गिरिराज सिंह (फाइल फोटो)
गिरिराज सिंह (फाइल फोटो) - फोटो :bharat rajneeti
सरकार ने बछिया की जगह बछड़ा पैदा होने से बढ़ रही परेशानी दूर करने की योजना बनाई है। इसके तहत सरकार अब पशुपालकों के लिए सीमन (वीर्य) उपलब्ध कराएगी, जिससे बछड़ा की जगह शर्तिया बछिया पैदा होगी। पशुपालन मंत्री गिरिराज सिंह ने गोरक्षा से संबंधित सवाल के जवाब में कहा कि बछड़ा पैदा होने से पशुपालकों की समस्या बढ़ जाती है। इसलिए सरकार ने पशुपालकों को इस परेशानी से निजात दिलाने का फैसला किया है।

प्रश्नकाल के दौरान गोरखपुर के सांसद रवि किशन ने गोवंश के अस्तित्व पर खतरे की बात कहते हुए गाय पालने वालों को सहायता देने की मांग की। इसके जवाब में गिरिराज ने कहा कि सरकार गाय संरक्षण के लिए गंभीर है। इसके लिए गोकुल मिशन लाया गया।

यूपी सरकार की जमकर तारीफ

गिरिराज सिंह ने आवारा पशु की जगह उन्हें बेसहारा पशु कहने की नसीहत दी। उन्होंने गो रक्षा के लिए यूपी सरकार के कदमों की जम कर तारीफ की। उन्होंने कहा कि यूपी सरकार ने 4 हजार आश्रय केंद्रों के जरिये करीब 20 लाख पशुओं को आश्रय दिया।

थरूर के सवाल का गोलमोल जवाब

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने गोरक्षा के नाम पर कई संगठन बनने और इन संगठनों द्वारा मॉब लिंचिंग सहित कई तरह के अपराध से देश की बदनामी की बात कही। थरूर ने कहा कि सरकार क्यों नहीं पशु कल्याण बोर्ड के तहत ही गोरक्षा समितियां या आश्रय भवन बनाने की इजाजत देती? इस पर मंत्री ने कहा कि इसके मापदंड हैं और छानबीन की प्रक्रिया भी है। जो इस मापदंड पर खरा नहीं उतरते उस पर कार्रवाई की जाएगी।

राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा- झारखंड की घटना मानवता पर धब्बा

Loan calculator for Instant Online Loan, Home Loan, Personal Loan, Credit Card Loan, Education loan

Loan Calculator

Amount
Interest Rate
Tenure (in months)

Loan EMI

123

Total Interest Payable

1234

Total Amount

12345