शीला दीक्षित ने बढ़ते अपराध पर चिंता जताई, उप राज्यपाल को लिखा पत्र

उन्होंने कहा कि उप राज्यपाल इसमें हस्तक्षेप करें, ताकि राष्ट्रीय राजधानी में अपराधों की जांच के लिए दिल्ली पुलिस सर्तकता और अधिक कुशलता के साथ काम करे। पिछले दिनों दिल्ली में हत्या, डकैती, जबरन वसूली, स्नेचिंग, गोलीबारी और एसिड हमले हुए। बावजूद, दिल्ली पुलिस मूकदर्शक बनी रही।
अपराधी खुले घूम रहे हैं और दिल्ली के सभी हिस्सों में उनका बोलबाला है। दीक्षित ने उपराज्यपाल से कानून व्यवस्था पर बातचीत करने के लिए समय भी मांगा है।