स्पीकर बिड़ला ने पहले ही दिन दिखाई सख्ती, बोले- परंपरा नहीं नियम से चलेगी लोकसभा - Bharat news, bharat rajniti news, uttar pradesh news, India news in hindi, today varanasi newsIndia News (भारत समाचार): India News,world news, India Latest And Breaking News, United states of amerika, united kingdom

.

अन्य विधानसभा क्षेत्र

बेहट नकुड़ सहारनपुर नगर सहारनपुर देवबंद रामपुर मनिहारन गंगोह कैराना थानाभवन शामली बुढ़ाना चरथावल पुरकाजी मुजफ्फरनगर खतौली मीरापुर नजीबाबाद नगीना बढ़ापुर धामपुर नहटौर बिजनौर चांदपुर नूरपुर कांठ ठाकुरद्वारा मुरादाबाद ग्रामीण कुंदरकी मुरादाबाद नगर बिलारी चंदौसी असमोली संभल स्वार चमरौआ बिलासपुर रामपुर मिलक धनौरा नौगावां सादात

शनिवार, 22 जून 2019

स्पीकर बिड़ला ने पहले ही दिन दिखाई सख्ती, बोले- परंपरा नहीं नियम से चलेगी लोकसभा

स्पीकर बिड़ला ने पहले ही दिन दिखाई सख्ती, बोले- परंपरा नहीं नियम से चलेगी लोकसभा


OM Birla
OM Birla - फोटो : bharat rajneeti
लोकसभा के नवनिर्वाचित स्पीकर ओम बिड़ला ने पहले ही दिन सदन को अपने तेवरों का अहसास करा दिया। प्रश्नकाल में ज्यादातर सवाल पर दूसरे सदस्यों को पूरक सवाल पूछने का मौका नहीं दिया तो कार्यवाही के दौरान बातचीत करने वाले सांसदों को सख्त लहजे में गैलरी में जाकर बातचीत करने का निर्देश दिया। स्पीकर ने दो टूक शब्दों में नियम को पंरपरा के ऊपर बताया और कहा कि भविष्य में सदन की कार्यवाही परंपरा से नहीं नियम से चलेगी।

17वीं लोकसभा के पहले सत्र के पहले कामकाजी दिन नए स्पीकर ने कई सख्त संदेश दिये। मसलन पहली बार प्रश्नकाल के दौरान बेहद कम सदस्यों को पूरक सवाल पूछने का मौका मिला। सूची में सवाल जिनकेनाम से लगे थे, ज्यादातर उन्हीं सांसदों को सवाल पूछने का मौका मिला। हालांकि इस दौरान पॉक्सो एक्ट पर जब पूरक सवाल पूछने का मौका नहीं आया तो एनसपी की सुप्रिया सुले सहित कई सांसदों ने विरोध जताया। इस पर स्पीकर ने कहा कि वह प्रश्नकाल में ज्यादा से ज्यादा सवाल लेना चाहते हैं। उनकी कोशिश भविष्य में सूची में शामिल सभी 20 सवालों के जवाब कराने की है।

नाम लूंगा नहीं तो गैलरी में चले जाईये

प्रश्नकाल के बाद तीन तलाक बिल पेश होने के दौरान स्पीकर ने सदन में बातचीत कर रहे सांसदों को कड़ी फटकार लगाई। पहले तो उन्होंने सदन में बातचीत न करने की सलाह दी। स्थिति पहले की तरह रहने पर कहा कि वह ऐसे सदस्यों का नाम लेंगे, बेहतर हैं कि ऐसे सदस्य गैलरी में जा कर बातें करें। गौरतलब है कि स्पीकर द्वारा नाम लेने पर सांसद स्वत. दिन भर केलिए निलंबित हो जाते हैं।

परंपरा से बड़ा नियम इसी से चलेगा सदन

नई लोकसभा में सालों से चली आ रही पहले राष्ट्रपति केअभिभाषण पर चर्चा कराने की परंपरा इस बार टूट गई। सरकार ने पहले ही दिन तीन तलाक बिल पेश किया। इस बारे में स्पीकर से पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि परंपरा नियम से बड़ी नहीं होती। यह टूटती रहती है। भविष्य में लोकसभा परंपरा से नहीं नियम से चलेगी। 

वेल में हंगामा-नारेबाजी बर्दाश्त नहीं

स्पीकर ने कहा कि प्ले काड्र्स लहराना, वेल में हंगामा करना वह बर्दाश्त नहीं करेंगे। इसके लिए जरूरत पड़ी तो नियम में संशोधन करेंगे। जहां तक बोलने का अवसर दिए जाने की बात है तो वह शून्य काल में सभी को बोलने का मौका देंगे। चाहे एक घंटे की जगह ढाई घंटे तक शून्यकाल चलाना पड़े।

भ्रष्टाचार पर सरकार का प्रहार, केंद्र ने बैंकों से मांगी भ्रष्ट और नकारा कर्मियों की सूची

Loan calculator for Instant Online Loan, Home Loan, Personal Loan, Credit Card Loan, Education loan

Loan Calculator

Amount
Interest Rate
Tenure (in months)

Loan EMI

123

Total Interest Payable

1234

Total Amount

12345