तीन तलाक पर वोटिंग से लोकसभा में गायब रहेगी टीआरएस
तीन तलाक (फाइल फोटो) - फोटो : bharat rajneeti
तेलंगाना राष्ट्र समिति के वरिष्ठ नेता ने बुधवार को बताया कि लोकसभा में तीन तलाक विधेयक पर वोटिंग के दौरान पार्टी मौजूद नहीं रहेगी। मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर रॉव के नेतृत्व वाली टीआरएस ने पिछले साल दिसंबर में भी इस विधेयक पर वोटिंग में हिस्सा नहीं लिया था।
केंद्र सरकार ने गत शुक्रवार को तीन तलाक बिल सदन में पेश किया था, हैदराबाद से लोकसभा संासद असादुद्दीन ओवैसी इस बिल का विरोध कर रहे हैं और टीआरएस के साथ गठबंधन में हैं। तेलंगाना कांग्रेस ने मंगलवार को टीआरएस से तीन तलाक बिल पर अपना रख स्पष्ट करने की मांग की थी।
पार्टी की अल्पसंख्यक इकाई के अध्यक्ष शेख अब्दुल्ला सोहेल ने कहा कि पिछली बार भी वोटिंग से बाहर रहकर टीआरएस ने सरकार की मदद की थी। टीआरएस को स्पष्ट करना होगा कि वह तीन तलाक बिल के पक्ष में है या विरोध में। उन्होंन टीआरएस प्रमुख से अपील की कि अगर वह विधेयक के खिलाफ हैं तो इसका विरोध करें न कि वोटिंग से गायब होकर सरकार की मदद।