Rajneeti News: भाजपा ने संघ नेतृत्व से मांगे 12 तेजतर्रार प्रचारक, भविष्य में और बढ़ेगा आरएसएस का दबदबा

इसके अलावा पार्टी को केंद्रीय संगठन में भी अहम भूमिका के लिए प्रशिक्षित और तेजतर्रार प्रचारकों की जरूरत है। विजयवाड़ा की बैठक में भाजपा के अनुरोध पर विस्तृत विमर्श के बाद संघ ऐसे प्रचारकों की सूची भाजपा को दे देगा।
दरअसल संघ के सहयोग से भाजपा ने पूर्वोत्तर के राज्यों के बाद अब पश्चिम बंगाल में अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर ली है। चुनावी सफलताओं में जमीनी स्तर पर संघ के प्रचारकों ने इस दौरान अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
त्रिपुरा में तो सुनील देवधर ने अपने दम पर दशकों पुरानी माकपा की सत्ता को उखाड़ फेंका। जबकि लोकसभा चुनाव से पहले संघ के प्रचारकों ने पश्चिम बंगाल और ओडिशा में उल्लेखनीय भूमिका निभाई। अब भाजपा नेतृत्व दक्षिण के अहम राज्यों के लिए अभी से जी जान से जुटने की रणनीति बनाई है। इसी रणनीति को अमली जामा पहनाने के लिए संघ से 12 तेजतर्रार प्रचारकों की मांग की गई है।