संघ का डिजिटल अवतार, मोहन भागवत समेत छह नेता आए ट्विटर पर
ट्विटर पर आए संघ प्रमुख - फोटो : bharat rajneeti
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत ने आज सोशल मीडिया प्लेटफार्म ट्विटर पर दस्तक दे दी है। उनका आधिकारिक ट्विटर अकाउंट @DrMohanBhagwat है। उनका यह अकाउंट मई में ही बन गया था लेकिन संघ ने उसे आज ही आधिकारिक रूप से सक्रिय किया है।
भागवत ने अभी तक कुछ भी ट्वीट नहीं किया है। खबर लिखे जाने तक उनके फॉलोवर्स की संख्या छह हजार को पार कर गई थी। जबकि वह सिर्फ राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ के आधिकारिक अकाउंट को ही फॉलो कर रहे हैं।

संघ प्रमुख के अलावा सुरेश भैयाजी जोशी भी ट्विटर पर आधिकारिक रूप से आ गए हैं। संघ के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट को 13 लाख से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। उनका आधिकारिक ट्विटर अकाउंट @SureshBJoshi है।
