अर्थव्यवस्था पर मंदी के बादल, वाहन उद्योग में 3.5 लाख कर्मचारियों की छंटनी: अखिलेश यादव - Bharat news, bharat rajniti news, uttar pradesh news, India news in hindi, today varanasi newsIndia News (भारत समाचार): India News,world news, India Latest And Breaking News, United states of amerika, united kingdom

.

अन्य विधानसभा क्षेत्र

बेहट नकुड़ सहारनपुर नगर सहारनपुर देवबंद रामपुर मनिहारन गंगोह कैराना थानाभवन शामली बुढ़ाना चरथावल पुरकाजी मुजफ्फरनगर खतौली मीरापुर नजीबाबाद नगीना बढ़ापुर धामपुर नहटौर बिजनौर चांदपुर नूरपुर कांठ ठाकुरद्वारा मुरादाबाद ग्रामीण कुंदरकी मुरादाबाद नगर बिलारी चंदौसी असमोली संभल स्वार चमरौआ बिलासपुर रामपुर मिलक धनौरा नौगावां सादात

सोमवार, 19 अगस्त 2019

अर्थव्यवस्था पर मंदी के बादल, वाहन उद्योग में 3.5 लाख कर्मचारियों की छंटनी: अखिलेश यादव

अर्थव्यवस्था पर मंदी के बादल, वाहन उद्योग में 3.5 लाख कर्मचारियों की छंटनी: अखिलेश यादव

अखिलेश यादव
अखिलेश यादव : bharat rajneeti
सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला किया। कहा कि भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। कानून व्यवस्था पूरी ध्वस्त है। अर्थव्यवस्था पर भी मंदी के बादल मंडरा रहे हैं। वाहन उद्योग में 3.50 लाख कर्मचारियों की छंटनी हो चुकी है।
अलीगंज में एक कार्यक्रम में पहुंचे अखिलेश ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि पहले यूपी, उत्तम प्रदेश बनने की राह पर था अब भाजपा राज ने इसे ‘हत्याओं का प्रदेश‘ बना दिया है। राज्य में बेटियों के साथ आए दिन बलात्कार हो रहे हैं। भाजपा राज में बेकारी बेतहाशा बढ़ रही है और नौजवान परेशान हैं।

अस्पतालों में न दवा है, न इलाज की व्यवस्था है। पूरी चिकित्सा व्यवस्था को बीमार कर दिया है। सरकार संवेदनहीन है। उन्होंने कहा कि श्रम ब्यूरो के सर्वे के मुताबिक पिछले 6 वर्षों में 3.7 करोड़ लोग किसानी के काम से अलग हो गए है। बीते 5 सालों में करीब 60 हजार किसानों ने आत्महत्या की है। भाजपा ने जनता को बहुत दुख पहुंचाया है। किसानों और नौजवानों को भंवर में फंसा दिया है।

जाति गणना से मिल सकती है आनुपातिक भागीदारी

अखिलेश ने कहा कि जाति आधारित जनगणना होने पर ही सबको आनुपातिक आधार पर भागीदारी मिल सकती है। सामाजिक न्याय की लड़ाई समाजवादी लंबे समय से लड़ रहे है। भाजपा सिर्फ भटकाने और बांटने का काम करती है। वह स्वार्थ साधने के लिए किसी सीमा तक जा सकती है। उसे विकास में दिलचस्पी नहीं है।

Loan calculator for Instant Online Loan, Home Loan, Personal Loan, Credit Card Loan, Education loan

Loan Calculator

Amount
Interest Rate
Tenure (in months)

Loan EMI

123

Total Interest Payable

1234

Total Amount

12345