अखिलेश यादव बोले, 'हत्या प्रदेश' बन गया है यूपी, लगातार हो रही हैं हत्याएं - Bharat news, bharat rajniti news, uttar pradesh news, India news in hindi, today varanasi newsIndia News (भारत समाचार): India News,world news, India Latest And Breaking News, United states of amerika, united kingdom

.

अन्य विधानसभा क्षेत्र

बेहट नकुड़ सहारनपुर नगर सहारनपुर देवबंद रामपुर मनिहारन गंगोह कैराना थानाभवन शामली बुढ़ाना चरथावल पुरकाजी मुजफ्फरनगर खतौली मीरापुर नजीबाबाद नगीना बढ़ापुर धामपुर नहटौर बिजनौर चांदपुर नूरपुर कांठ ठाकुरद्वारा मुरादाबाद ग्रामीण कुंदरकी मुरादाबाद नगर बिलारी चंदौसी असमोली संभल स्वार चमरौआ बिलासपुर रामपुर मिलक धनौरा नौगावां सादात

सोमवार, 19 अगस्त 2019

अखिलेश यादव बोले, 'हत्या प्रदेश' बन गया है यूपी, लगातार हो रही हैं हत्याएं

अखिलेश यादव बोले, 'हत्या प्रदेश' बन गया है यूपी, लगातार हो रही हैं हत्याएं

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव - फोटो : bharat rajneeti
सपा प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने रविवार को भाजपा सरकार पर तीखा हमला किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त है। अर्थव्यवस्था पर भी मंदी के काले बादल मंडला रहे हैं। वाहन उद्योग में साढ़े तीन लाख कर्मचारियों की छंटनी हो चुकी है। पिछले छह साल में 3.70 करोड़ लोग किसानी से अलग हो गए हैं।

अखिलेश यादव ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि पहले उत्तर प्रदेश, उत्तम प्रदेश बनने की राह पर था अब भाजपा राज ने इसे ‘हत्या प्रदेश‘ बना दिया है। राज्य में बेटियों के साथ बलात्कार और हत्या की घटनाएं हो रही हैं। वाहन उद्योग में  बड़ी गिरावट है। इस क्षेत्र में साढ़ें तीन लाख से ज्यादा कर्मचारियों की छंटनी हो गई है। भाजपा सरकार कौन सी नीति पर काम कर रही है कि नौकरियां जा रही है, बेकारी बेतहाशा बढ़ रही है और नौजवान परेशान हैं। अस्पतालों में न दवा है, न इलाज की व्यवस्था है। भाजपा सरकार ने पूरी चिकित्सा व्यवस्था को ही बीमार कर दिया है। सरकार संवेदनहीन है।

उन्होंने कहा कि श्रम ब्यूरो के सर्वे के मुताबिक पिछले 6 वर्षों में 3.7 करोड़ लोग किसानी के काम से अलग हो गए है। बीते 5 सालों में करीब 60 हजार किसानों ने आत्महत्या की है। एक करोड़ से ज्यादा नौकरियां चली गई। भाजपा ने जनता को बहुत दुख पहुंचाया है। किसानों और नौजवानों के भविष्य को घोर अंधकार के भंवर में फंसा दिया है।

जाति गणना से मिल सकती है अनुपातिक भागीदारी

अखिलेश यादव ने कहा कि जाति आधारित जनगणना होने पर ही सबको आनुपातिक आधार पर भागीदारी मिल सकती है। सामाजिक न्याय की लड़ाई समाजवादी लंबे समय से लड़ रहे है। भाजपा केवल भटकाने और बांटने का काम करती है। अपने स्वार्थ साधने के लिए किसी सीमा तक जा सकती है। उसे विकास में दिलचस्पी नहीं है।

पत्रकार और उसके भाई की हत्या पर दुख जताया

सपा अखिलेश यादव ने सहारनपुर में पत्रकार आशीष कुमार और उनके भाई आशुतोष की हत्या पर गहरा दुख जताते हुए दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है।

उन्होंने कहा कि समाजवादी सरकार में मृतक के परिजनों को 20-20 लाख रुपए की तत्काल आर्थिक सहायता दी जाती थी। भाजपा सरकार को कम से कम इतनी मदद तो करनी ही चाहिए। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवारवालों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की है।

Loan calculator for Instant Online Loan, Home Loan, Personal Loan, Credit Card Loan, Education loan

Loan Calculator

Amount
Interest Rate
Tenure (in months)

Loan EMI

123

Total Interest Payable

1234

Total Amount

12345