यमुना का जलस्तर गिरा, खतरे के निशान से नीचे पहुंचा
yamuna in delhi - फोटो : bharat rajneeti
यमुना का जलस्तर खतरे के निशान से नीचे पहुंच गया है। बृहस्पतिवार रात 8 बजे जलस्तर खतरे के निशान से करीब 70 मिलीमीटर नीचे रहा। अधिकारियों का कहना है कि अगर दोबारा से हथिनी कुंड से भारी मात्रा में पानी नहीं छोड़ा गया तो जलस्तर सामान्य हो जाएगा। हालांकि, सरकार की ओर से अगले आदेश मिलने तक राहत कैंप चलते रहेंगे।
अधिकारियों का कहना है कि लगातार तीन दिनों तक खतरे के निशान से ऊपर बह रही यमुना बृहस्पतिवार तड़के 4 बजे दोबारा खतरे के निशान 205.33 मीटर पर आ टिकी। अगले कुछ मिनटों बाद जलस्तर 205.30 मीटर पर पहुंच गया। इसके बाद पूरे दिन नदी का पानी घटता रहा।
अधिकारी बताते हैं कि हथिनीकुंड से पानी छोड़े जानी की मात्रा कम रही। इससे जलस्तर बढ़ने का अंदेशा अभी नहीं है। शाम आठ बजे तक जल स्तर 204.63 पर आ गया था। शुक्रवार सुबह तक जलस्तर 204 मीटर से भी नीचे आ जाएगा।