अखिलेश आज रामपुर के लिए रवाना होंगे, आजम के घर व जौहर विवि भी जाएंगे
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : bharat rajneeti
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार को फिर रामपुर जाने का एलान किया है। वह 13 सितंबर को पहले बरेली जाएंगे और पूर्व विधायक स्व. सियाराम सागर को श्रद्धांजलि देकर रामपुर रवाना होंगे। वहां वह एक दो कार्यक्रमों में शामिल होंगे। अखिलेश 14 सितंबर को धर्मगुरुओं, नगर पालिका अध्यक्षों वह वकीलों से मिलेंगे। इसके बाद पुलिस से प्रताड़ित परिवारों से भेंट करेंगे। इसके बाद वह जौहर विश्वविद्यालय जाएंगे। वहां से मो. आजम खां के निवास पर जाकर उनसे मुलाकात करेंगे।
रामपुर से ही फिर बरेली जाएंगे और वहां सर्किट हाउस में रुकेंगे। अखिलेश का सोमवार को भी उनका रामपुर जाने का कार्यक्रम था, लेकिन प्रशासन से अनुमति न मिलने के कारण उन्हें रामपुर दौरा टालना पड़ा था। इसको लेकर अखिलेश ने सरकार पर कई आरोप लगाए थे।