बाबरी विध्वंस केस : राज्यपाल पद से सेवानिवृत्त होते ही कल्याण सिंह की बढ़ सकती हैं मुश्किलें - Bharat news, bharat rajniti news, uttar pradesh news, India news in hindi, today varanasi newsIndia News (भारत समाचार): India News,world news, India Latest And Breaking News, United states of amerika, united kingdom

.

अन्य विधानसभा क्षेत्र

बेहट नकुड़ सहारनपुर नगर सहारनपुर देवबंद रामपुर मनिहारन गंगोह कैराना थानाभवन शामली बुढ़ाना चरथावल पुरकाजी मुजफ्फरनगर खतौली मीरापुर नजीबाबाद नगीना बढ़ापुर धामपुर नहटौर बिजनौर चांदपुर नूरपुर कांठ ठाकुरद्वारा मुरादाबाद ग्रामीण कुंदरकी मुरादाबाद नगर बिलारी चंदौसी असमोली संभल स्वार चमरौआ बिलासपुर रामपुर मिलक धनौरा नौगावां सादात

सोमवार, 2 सितंबर 2019

बाबरी विध्वंस केस : राज्यपाल पद से सेवानिवृत्त होते ही कल्याण सिंह की बढ़ सकती हैं मुश्किलें

बाबरी विध्वंस केस : राज्यपाल पद से सेवानिवृत्त होते ही कल्याण सिंह की बढ़ सकती हैं मुश्किलें

Kalyan Singh to face charges in Babri Masjid demolition case

खास बातें

  • कल्याण सिंह फिर ले सकते है भाजपा की सदस्यता
  • राज्यपाल रहते मिला हुआ था सांविधानिक बचाव
  • दोबारा सांविधानिक पद मिला तो मुकदमे से बच सकते हैं कल्याण सिंह
राजस्थान के राज्यपाल पद से सेवानिवृत्त हो रहे कल्याण सिंह की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। बताया जा रहा है कि उन पर बाबरी मस्जिद गिराने को लेकर मुकदमा चल सकता है। अभी तक सांविधानिक पद पर होने के कारण वह मुकदमे से बचे हुए थे।  19 अप्रैल 2017 को सुप्रीम कोर्ट ने भाजपा के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी और उमा भारती पर आपराधिक साजिश का मुकदमा चलाने का आदेश दिया था।

उस वक्त कोर्ट ने स्पष्ट किया था कि राज्यपालों को संविधान द्वारा प्रदत्त रक्षा के कारण कल्याण सिंह पर मुकदमा नहीं चलाया जा सकता। अनुच्छेद 361 के अनुसार राष्ट्रपति और राज्यपालों को पद पर रहते हुए मुकदमों से छूट मिली हुई है। इसके चलते सिंह को तब राहत मिल गई थी। 

 सूत्रों का कहना है कि अब कल्याण सिंह पद पर नहीं रहेंगे तो उन पर मुकदमा चल सकता है। हालांकि, सरकार उन्हें दोबारा अन्य सांविधानिक पद पर नियुक्त दे देती है तो वह बच सकते हैं। 
 

कल्याण सिंह फिर ले सकते है भाजपा की सदस्यता

राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह गवर्नर का कार्यकाल पूरा होने के बाद 5 सितंबर को यहां फिर भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर सकते हैं। सिंह का कार्यकाल दो दिन बाद समाप्त हो रहा है। उन्हें 4 सितंबर 2014 को राजस्थान का राज्यपाल बनाया गया था। कल्याण की जगह हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कलराज मिश्र को राजस्थान भेजा गया है।

जानकारी के अनुसार कल्याण सिंह का 5 सितंबर को पूर्वाह्न 11 बजे लखनऊ पहुंचने का कार्यक्रम है। यहां हवाई अड्डे से वह सीधे भाजपा मुख्यालय जाएंगे। जहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह सहित कई लोग उनका स्वागत करेंगे।

यहीं पर उन्हें भाजपा की सदस्यता दिलाई जाएगी। इसके बाद वह अपने पौत्र प्रदेश सरकार में मंत्री डॉ. संदीप सिंह के 2 माल एवन्यू स्थित आवास जाएंगे। जो पहले पूर्व मुख्यमंत्री के नाते उनका ही आवास हुआ करता था।

Loan calculator for Instant Online Loan, Home Loan, Personal Loan, Credit Card Loan, Education loan

Loan Calculator

Amount
Interest Rate
Tenure (in months)

Loan EMI

123

Total Interest Payable

1234

Total Amount

12345