दिल्लीः पति की दूसरी शादी से नाराज महिला ने सौतन के एक माह के बेटे को दी खौफनाक मौत

फाइल फोटो - फोटो : bharat rajneeti
दिल्ली में एक महिला ने गुस्से में आकर ऐसा कदम उठा लिया जिससे पूरा परिवार दहल गया है। इस मामले की जांच कर रही पुलिस टीम भी हैरत में है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली के वजीराबाद में रहने वाली एक महिला ने अपने पति की दूसरी बीवी के एक महीने के मासूम को सिर्फ इसलिए मार दिया क्योंकि वह पति से नाराज थी। आरोपी महिला पति की दूसरी शादी के बाद से ही उससे नाराज चल रही थी।
उत्तरी दिल्ली की डिप्टी कमिश्नर(डीसीपी) मोनिका भारद्वाज ने बताया कि आरोपी महिला ने एक माह के मासूम के शव को कपड़ों के बीच छिपा दिया था लेकिन उसकी अपनी ही छह साल की बच्ची ने सारा राज खोल दिया जिससे उसकी गिरफ्तारी हो सकी।
डीसीपी ने बताया कि 30 वर्षीय महिला आरोपी मूल रूप से बिहार की रहने वाली है और सात साल पहले उसकी शादी दिहाड़ी मजदूर से हुई थी। आरोपी महिला के तीन बच्चे हैं। एक साल पहले उसका पति किसी काम से बिहार गया था और वापस आया तो उसके साथ दूसरी पत्नी थी।

महिला के पति ने अपनी दोनों बीवियों के लिए अलग घर का इंतजाम कर रखा था, लेकिन वह पड़ोस में ही था। आरोपी महिला अपने पति की दूसरी शादी से नाराज थी क्योंकि उसे लगता था कि उसका पति उस पर ज्यादा ध्यान नहीं देता जबकि वह अपना जीवनयापन लोगों के घरों में काम कर चला रही थी। दूसरी पत्नी को एक महीने पहले बेटा होने से आरोपी महिला ज्यादा चिढ़ गई थी।
यही वजह थी कि 13 सितंबर के दिन आरोपी महिला अपनी सौतन के घर में दाखिल हुई और उसके बच्चे को चुरा लाई। इसके बाद बच्चे को कपड़े से दबाकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद शव को अपने घर लाई और कपड़ों के ढेर में दबा दिया।
जब नवजात बच्चे की तलाश होने लगी तो आरोपी की छह साल की बेटी ने अपने पिता को बताया कि उसने आखिरी बार बच्चा अपनी मां के साथ देखा था। जब महिला से सख्ती से पूछा गया तो उसने बताया कि वह बच्चे को मार चुकी है और फिर बताया कि बच्चे को कहां छिपाया है। इसके बाद पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया। महिला का दावा है कि वह खुद एक माह की गर्भवती है, हालांकि अभी इसकी पुष्टि होना बाकी है।