मंदी से निकलने का रास्ता दिखा सकते हैं मनमोहन, सरकार उन्हें सुने: चिदंबरम
उन्होंने कहा कि डॉक्टर मनमोहन सिंह को जन्मदिन की बधाई। आप दीर्घायु हों। मैं सरकार से आग्रह करता हूं कि वह मनमोहन सिंह की बातों को सुने। अगर इस वक्त देश को कोई आर्थिक बदहाली से बाहर निकालने का रास्ता दिखा सकता है तो वह मनमोहन सिंह हैं।
चिदंबरम ने कहा कि सरकार के रुख में बुनियादी गलती यह है कि उसने आर्थिक मंदी के मुख्य कारण को नहीं समझा है। यह कारण मांग की कमी और नौकरियों, वेतन एवं अवसरों को लेकर निराशा बढ़ना है।