YouGov सर्वे: विराट और सचिन से ज्यादा लोकप्रिय हैं धोनी, शीर्ष पर पीएम मोदी काबिज
एमएस धोनी और पीएम मोदी - फोटो : bharat rajneeti
भारत में लोकप्रियता के मामले में महेंद्र सिंह धोनी, विराट कोहली और सचिन तेंदुलकर से भी आगे हैं। सर्वे एजेंसी YouGov ने पुरुषों और महिलाओं के लिए दो अलग-अलग श्रेणियों में 41 देशों के 42 हजार लोगों का एक सर्वेक्षण किया। जिसमें पुरुषों की सूची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शीर्ष पर काबिज हैं। वहीं महिलाओं में मैरीकॉम टॉप पर हैं। सर्वे में पीएम मोदी को 15.66 फीसदी जबकि बॉक्सर मैरीकॉम को 10.36 फीसदी अंक मिले हैं। वहीं, महेंद्र सिंह धोनी को 8.58 फीसदी अंक मिला है। पुरुषों की सूची में रतन टाटा को तीसरा जबकि बराक ओबामा को चौथा स्थान मिला है।
पांचवे स्थान पर बिल गेट्स और छठवें पर अमिताभ बच्चन काबिज हैं। सातवां स्थान सचिन तेंदुलकर और आठवां स्थान विराट कोहली को मिला है।
महिलाओं की सूची में मैरीकॉम के बाद दूसरा स्थान किरण बेदी को मिला है जबकि तीसरे नंबर पर लता मंगेशकर काबिज हैं।
स्थान | हस्ती | अंक (फीसदी में) |
1 | नरेंद्र मोदी | 15.66 |
2 | महेंद्र सिंह धोनी | 8.58 |
3 | रतन टाटा | 8.02 |
4 | बराक ओबामा | 7.36 |
5 | बिल गेट्स | 6.96 |
6 | अमिताभ बच्चन | 6.55 |
7 | सचिन तेंदुलक | 5.81 |
8 | विराट कोहली | 4.46 |
9 | शाहरुख खान | 3.63 |
10 | जैकी चेन | 3.44
|