बुलंदशहर सड़क हादसे में मारे गए लोगों के प्रति सीएम ने व्यक्त किया शोक, दी दो-दो लाख रुपये की मदद

बुलंदशहर में नरोरा में गांधी घाट पर श्मशान घाट के रास्ते के किनारे सो रही चार महिलाओं और तीन बच्चियों की एक यात्री बस की चपेट में आने से मौत हो गई थी। सभी लोग वैष्णो देवी के दर्शन कर लौट रहे थे। रात्रि में करीब ढाई बजे बस गांधी घाट पर आकर रुकी। सुबह गंगास्नान कर वापस लौटने के इरादे से सभी यात्री इधर उधर सो गए थे। मारे गए सभी लोग श्मशान घाट के रास्ते के किनारे सड़क पर चटाई डाल कर लेट गए थे।