![राहुल गांधी की महाराष्ट्र सरकार के कांग्रेस मंत्रियों के बीच बैठक राहुल गांधी की महाराष्ट्र सरकार के कांग्रेस मंत्रियों के बीच बैठक](https://spiderimg.amarujala.com/assets/images/2019/12/31/750x506/rahul-gandhi_1577769386.jpeg)
राहुल से मुलाकात के दौरान पार्टी के महाराष्ट्र प्रभारी मल्लिकार्जुन खड़गे, प्रदेश अध्यक्ष एवं मंत्री बालासाहब थोराट, प्रदेश सरकार में मंत्री अशोक चव्हाण, नितिन राउत, अमित देशमुख और कांग्रेस कोटे के कई अन्य मंत्री तथा नेता मौजूद थे।
कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल भी इस मौके पर मौजूद थे। महाराष्ट्र में कांग्रेस ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी और शिवसेना के साथ मिलकर सरकार का गठन किया है। उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली इस सरकार में कांग्रेस के कोटे से 12 मंत्री शामिल हैं।