
केरल में कांग्रेस का विरोध मार्च
नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) और राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर (एनआरसी) का कांग्रेस की ओर से विरोध किया जा रहा है। अब कांग्रेस केरल में राजभवन की तरफ सीएए और एनआरसी के खिलाफ विरोध मार्च निकाल रही है। इसमें कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता शामिल हैं।लखनऊ में नहीं मिली रैली की इजाजत, प्रियंका ने कार्यकर्ताओं को दिलाई संविधान की शपथ
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने लखनऊ दौरे पर स्थापना दिवस समारोह में संविधान की स्थापना पढ़ी और कांर्यकर्ताओं को शपथ दिलाई। कांग्रेस का आज 135वां स्थापना दिवस है।राजधानी लखनऊ स्थित कांग्रेस मुख्यालय पर आयोजित स्थापना दिवस समारोह में प्रियंका गांधी रणनीतिक और कार्ययोजना कमेटी के साथ बैठक कर रही हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि संविधान पर हमला करने वालो ंका विरोध करेंगे।
इससे पहले प्रियंका गांधी एनआरसी और नागरिकता कानून पर संघर्ष की अगली रणनीति तैयार करने के लिए शुक्रवार शाम सात बजे लखनऊ पहुंचीं थीं। एयरपोर्ट से सीधे गोखले मार्ग स्थित आवास पर पहुंची। यहां प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के अलावा कुछ प्रमुख नेताओं से मिलीं। कांग्रेस को लखनऊ में रैली करने की इजाजत नहीं मिली है।