Amarinder agreed : सिद्धू के ताजपोशी समारोह में लेंगे हिस्सा, उससे पहले विधायकों-मंत्रियों को पिलाएंगे चाय - Bharat news, bharat rajniti news, uttar pradesh news, India news in hindi, today varanasi newsIndia News (भारत समाचार): India News,world news, India Latest And Breaking News, United states of amerika, united kingdom

.

अन्य विधानसभा क्षेत्र

बेहट नकुड़ सहारनपुर नगर सहारनपुर देवबंद रामपुर मनिहारन गंगोह कैराना थानाभवन शामली बुढ़ाना चरथावल पुरकाजी मुजफ्फरनगर खतौली मीरापुर नजीबाबाद नगीना बढ़ापुर धामपुर नहटौर बिजनौर चांदपुर नूरपुर कांठ ठाकुरद्वारा मुरादाबाद ग्रामीण कुंदरकी मुरादाबाद नगर बिलारी चंदौसी असमोली संभल स्वार चमरौआ बिलासपुर रामपुर मिलक धनौरा नौगावां सादात

गुरुवार, 22 जुलाई 2021

Amarinder agreed : सिद्धू के ताजपोशी समारोह में लेंगे हिस्सा, उससे पहले विधायकों-मंत्रियों को पिलाएंगे चाय

चंडीगढ़ के पंजाब कांग्रेस भवन में पंजाब कांग्रेस के नवनियुक्त प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू की ताजपोशी की तैयारियां जोरशोर से चल रही हैं।
पंजाब कांग्रेस का विवाद निपटने की पहली उम्मीद जगने लगी है। पंजाब के सीएम अमरिंदर सिंह ने राज्य के सभी कांग्रेस विधायकों, सांसदों और पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों को शुक्रवार सुबह 10 बजे पंजाब भवन में चाय पर आमंत्रित किया है। इसके बाद वे सभी नई पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी की स्थापना समारोह में हिस्सा लेंगे। पंजाब सीएम के मीडिया सलाहकार ने यह जानकारी दी।

चंडीगढ़ के पंजाब कांग्रेस भवन में पंजाब कांग्रेस के नवनियुक्त प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू की ताजपोशी की तैयारियां जोरशोर से चल रही हैं।पंजाब कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष कुलजीत सिंह नागरा समारोह का न्योता लेकर सिसवां गए। इसके बाद सीएम के मीडिया सलाहकार का बयान आया है कि कैप्टन पंजाब कांग्रेस भवन जाएंगे। कैप्टन सरकार के चार कैबिनेट मंत्री इस ताजपोशी को यादगार बनाने के लिए समारोह की तैयारियों में लगे हुए हैं। सिद्धू अपने चार कार्यकारी प्रधानों के साथ पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष पद का कार्यभार संभालेंगे।

पंजाब कांग्रेस भवन में आयोजित होने वाले समारोह की तैयारियां पंजाब सरकार के मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा के नेतृत्व में की जा रही हैं। रंधावा के साथ तीन और कैबिनेट मंत्री तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा, चरणजीत सिंह चन्नी और रजिया सुल्ताना भी मदद कर रहे हैं। नए भवन में नवजोत सिंह सिद्धू के साथ उनके चार कार्यकारी प्रधान संगत सिंह गिलजियां, सुखविंदर सिंह डैनी, पवन गोयल और कुलजीत सिंह नागरा के बैठने की व्यवस्था की जा रही है। सिद्धू को नए भवन में एक नंबर कमरा आवंटित किया गया है। जबकि अन्य कार्यकारी प्रधानों के बैठने के लिए अलग अलग कमरों की व्यवस्था की जा रही है।

कैप्टन हमारे लिए पिता तुल्य

कांग्रेस सांसद गुरजीत सिंह ने कहा कि पार्टी के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता पंजाब कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के कार्यभार ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। कैप्टन अमरिंदर सिंह हमारे लिए पिता तुल्य हैं। वह भी जाएंगे। अमरिंदर सिंह और नवजोत सिंह सिद्धू मिलकर 2022 में पंजाब में सरकार बनाएंगे।





Loan calculator for Instant Online Loan, Home Loan, Personal Loan, Credit Card Loan, Education loan

Loan Calculator

Amount
Interest Rate
Tenure (in months)

Loan EMI

123

Total Interest Payable

1234

Total Amount

12345