शनि के प्रभाव से इस राशि की लड़कियां होती हैं आत्मनिर्भर, नाक पर रहता है गुस्सा - Bharat news, bharat rajniti news, uttar pradesh news, India news in hindi, today varanasi newsIndia News (भारत समाचार): India News,world news, India Latest And Breaking News, United states of amerika, united kingdom

.

अन्य विधानसभा क्षेत्र

बेहट नकुड़ सहारनपुर नगर सहारनपुर देवबंद रामपुर मनिहारन गंगोह कैराना थानाभवन शामली बुढ़ाना चरथावल पुरकाजी मुजफ्फरनगर खतौली मीरापुर नजीबाबाद नगीना बढ़ापुर धामपुर नहटौर बिजनौर चांदपुर नूरपुर कांठ ठाकुरद्वारा मुरादाबाद ग्रामीण कुंदरकी मुरादाबाद नगर बिलारी चंदौसी असमोली संभल स्वार चमरौआ बिलासपुर रामपुर मिलक धनौरा नौगावां सादात

शनिवार, 24 जुलाई 2021

शनि के प्रभाव से इस राशि की लड़कियां होती हैं आत्मनिर्भर, नाक पर रहता है गुस्सा

ज्योतिष शास्त्र में सभी राशियों का कोई न कोई स्वामी ग्रह होता है। मकर राशि के स्वामी ग्रह शनि हैं। शनि की स्थिति शुभ होने पर इस राशि के जातक ईमानदार और भरोसेमंद होते हैं। जन्म कुंडली में शनि की खराब स्थिति होने पर ठीक इसका उल्टा होता है। इस राशि की लड़कियों को स्वाभिमानी, सहनशील और साहसी माना जाता है। ये जिद्दी और गुस्सैल स्वभाव की होती हैं। जानिए मकर राशि से जुड़ी लड़कियों की खास बातें-

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मकर राशि की लड़कियां कितना ही दुख क्यों न हो कभी विचलित नहीं होती हैं। इन्हें किसी भी चीज का लालच नहीं होता है। ये बॉस और लीडर हो तो अच्छे से जिम्मेदारियां निभाती हैं। खास बात यह है कि इस राशि की लड़कियां दूसरों पर निर्भर नहीं रहना चाहती हैं।

ये आमतौर पर बुद्धि से काम लेती हैं। इन्हें हर विषय का काम होता है। ये प्यार के मामले में दिल का इस्तेमाल करती हैं। ये अपने जीवनसाथी को चुनते समय गुण-दोष पर विचार जरूर करती हैं। इन्हें अपने पति और बच्चों से बेहद लगाव होता है। ये परिस्थिति में अपने जीवनसाथी का साथ निभाती हैं।

बहुमुखी प्रतिभा की धनी-

कहा जाता है कि इस राशि की लड़कियां अपने कार्यक्षेत्र में भी अच्छा प्रदर्शन करती हैं। ये किसी भी काम को हाथ में लेने के बाद उसे पूरा करके ही दम लेती हैं। ये बहुमुखी प्रतिभा की धनी होती हैं। अपने हर काम को ईमानदारी से करने के कारण ये सभी की चहेती होती है। ये उच्च पदों पर भी चयनित होती हैं। कहा जाता है कि इस राशि की लड़कियां भाग्य से ज्यादा कर्म पर विश्वास करती हैं।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Loan calculator for Instant Online Loan, Home Loan, Personal Loan, Credit Card Loan, Education loan

Loan Calculator

Amount
Interest Rate
Tenure (in months)

Loan EMI

123

Total Interest Payable

1234

Total Amount

12345