LIVE Tokyo Olympics Day-2: दीपिका-प्रवीण की जोड़ी ने क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह, हॉकी में भारत का जीत से आगाज - Bharat news, bharat rajniti news, uttar pradesh news, India news in hindi, today varanasi newsIndia News (भारत समाचार): India News,world news, India Latest And Breaking News, United states of amerika, united kingdom

.

अन्य विधानसभा क्षेत्र

बेहट नकुड़ सहारनपुर नगर सहारनपुर देवबंद रामपुर मनिहारन गंगोह कैराना थानाभवन शामली बुढ़ाना चरथावल पुरकाजी मुजफ्फरनगर खतौली मीरापुर नजीबाबाद नगीना बढ़ापुर धामपुर नहटौर बिजनौर चांदपुर नूरपुर कांठ ठाकुरद्वारा मुरादाबाद ग्रामीण कुंदरकी मुरादाबाद नगर बिलारी चंदौसी असमोली संभल स्वार चमरौआ बिलासपुर रामपुर मिलक धनौरा नौगावां सादात

शनिवार, 24 जुलाई 2021

LIVE Tokyo Olympics Day-2: दीपिका-प्रवीण की जोड़ी ने क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह, हॉकी में भारत का जीत से आगाज

Indian Hockey Team beat new zealand by 3-2 
Deepika Kumari
 Apurvi Chandela

खतरनाक कोरोना वायरस की बाधाओं के बीच 23 जुलाई से टोक्यो ओलंपिक खेलों की शुरुआत हो गई है। पहले दिन देश को कोई सफलता नहीं मिली, लेकिन आज ओलंपिक खेलों के दूसरे दिन भारतीय खिलाड़ी कई स्पर्धाओं में मेडल के लिए जोर लगा रहे हैं। इसमें तीरंदाजी, निशानेबाजी, बैडमिंटन, हॉकी, जूडो, रोइंग, टेबल टेनिस, टेनिस और वेटलिफ्टिंग शामिल हैं। दूसरे दिन दीपिका कुमारी-प्रवीण जाधव की जोड़ी ने आर्चरी के मिक्स्ड टीम इवेंट के क्वार्टरफाइनल में जगह बनाकर पदक की उम्मीद जगा दी है। इसके अलावा भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए न्यूजीलैंड को 3-2 से हराकर जीत से आगाज किया है।


LIVE UPDATES:

08:51 AM: भारतीय जुडोका सुशीला देवी को पहले राउंड में हार का सामना करना पड़ा है।। उन्हें हंगरी की इवा सेरनोविस्की ने हराया।

08:30 AM: भारतीय पुरुष हॉकी ने जीत के साथ आगाज करते हुए न्यूजीलैंड टीम को 3-2 से हरा दिया। भारत की जीत के हीरो हरमनप्रीत रहे, उन्होंने दो गोल दागे। इसके अलावा एक गोल रूपिंदर पाल सिंह ने किया। एक गोल से पिछड़ने के बाद भारत ने गोलकीपर पी आर श्रीजेश के शानदार प्रदर्शन मदद से वापसी की और टोक्यो ओलंपिक में जीत के साथ शुरुआत की। चौथे क्वार्टर में आखिरी 3 मिनटों में न्यूजीलैंड को 3 पेनाल्टी कॉर्नर मिले, लेकिन श्रीजेश ने उसकी हर कोशिशों को नाकाम कर दिया।



08:25 AM: न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे क्वार्टर में भारत 3-2 से आगे है। कुल मिलाकर इस मैच में भारत की जीत तय नजर आ रही है।

08:05 AM: ओलंपिक खेलों की महाशक्ति चीन ने टोक्यो ओलंपिक 2020 का पहला गोल्ड मेडल जीत लिया है। यांग कियान ने 10 मीटर एयर राइफल में 251.8 के स्कोर के साथ ओलिंपिक रिकॉर्ड बनाया और इन खेलों का पहला गोल्ड जीता। इस इवेंट में भारत को निराशा हाथ लगी।

07:57 AM: भारत के खिलाफ पिछड़ने के बाद अब न्यूजीलैंड टीम ने भी अपने प्रयास तेज कर दिए हैं। टीम के लिए स्टेफिन जेनिस ने गोल दागकर स्कोर 3-2 कर दिया है।

07:42 AM: भारत ने एक और पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर टीम की लीड 3-1 कर दी है। भारत की तरफ से हरमनप्रीत ने गोल दागा है।

07:20 AM: भारत ने दूसरा गोल करके 2-1 की लीड हासिल की। भारत को पेनाल्टी कॉर्नर मिला, जिसमें हरमनप्रीत सिंह ने कॉर्नर लिया और भारत के लिए दूसरा गोल दागकर टीम को कीवी टीम के खिलाफ बढ़त दिला दी।

07:00 AM: भारत और न्यूजीलैंड के बीच हॉकी मुकाबला टक्कर का चल रहा है और पहले क्वार्टर तक स्कोर 1-1 है।

06:40 AM: भारतीय हॉकी टीम आज अपने अभियान की शुरुआत करेगी। टीम का पहला मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ है और यह मुकाबला शुरू हो गया है।



06:30 AM: तीरंदाजी से भारत के लिए गुड न्यूज सामने आई है। यहां दीपिका कुमारी और प्रवीण जाधव की जोड़ी ने एलिमिनेशन राउंड में चिया-एन लिन और चिह-चुन तांग (चीनी ताइपे) की जोड़ी को हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है।

06:20 AM: भारत और चीनी ताइपे की जोड़ी के बीच दूसरा सेट टाई हो चुका है। इस बार स्कोर 38-38 रहा है।

06:10 AM: मिश्रित टीम मैच में दीपिका कुमारी और प्रवीण जाधव की टीम पहला सेट हार चुकी है। इसमें चिया-एन लिन और चिह-चुन तांग (चीनी ताइपे) 36-35 से जीती।

06:05 AM: टोक्यो ओलंपिक में भारत का तीरंदाजी मुकाबला शुरू हो गया है। इसमें मिक्सड टीम इवेंट में दीपिका कुमारी और प्रवीण जाधव की टीम हिस्सा ले रही हैं।

06:05 AM: मौजूदा वर्ल्ड नंबर 1 इलावेनिल वालारिवन और पूर्व नंबर 1 अपूर्वी चंदेला क्वालिफिकेशन मुकाबले से बाहर हो गई हैं।

06:00 AM: महिला के 10 मीटर एयर राइफल क्वालिफिकेशन मुकाबले में अपूर्वी चंदेला के 40 शॉट्स के बाद 416.1 अंक हैं और वे 27वें नंबर पर हैं।

05:42 AM: महिला के 10 मीटर एयर राइफल क्वालिफिकेशन मुकाबले में इलावेनिल वालारिवन की तीसरी सीरीज पूरी हो गई है और वे इस समय 260.8 अंक के साथ 15वें पोजीशन पर हैं।

05:35 AM: इलावेनिल दूसरी सीरीज में केवल 104.0 का स्कोर बनाने में सफल रहीं। वे 208.3 के कुल स्कोर के साथ फिलहाल 24वें स्थान पर हैं।

05:25 AM: अपूर्वी ने अपने पहली सीरीज में 104.5 का स्कोर हासिल किया है. वह फिलहाल 20वें स्थान पर हैं।

05:10 AM: इस इवेंट की पहली सीरीज में अपूर्वी और इलावेनिल ने सधी शुरुआत की है। इलावेनिल ने 10 शॉट की पहली सीरीज में 104.3 अंक बटोरे हैं और वह फिलहाल 24वें स्थान पर हैं।

04:55 AM: टोक्यो ओलंपिक के दूसरे दिन सुबह 5 बजे महिलाओं के 10 मीटर एयर राइफल क्वालीफिकेशन में अपूर्वी चंदेला और इलावेनिल वालारिवन हिस्सा लेंगे।

Loan calculator for Instant Online Loan, Home Loan, Personal Loan, Credit Card Loan, Education loan

Loan Calculator

Amount
Interest Rate
Tenure (in months)

Loan EMI

123

Total Interest Payable

1234

Total Amount

12345