ये हैं बॉलीवुड सितारों के कजिन्स, कुछ हैं हिट तो कुछ हैं गुमनाम, कुछ के नाम जानकर हो जाएंगे हैरान - Bharat news, bharat rajniti news, uttar pradesh news, India news in hindi, today varanasi newsIndia News (भारत समाचार): India News,world news, India Latest And Breaking News, United states of amerika, united kingdom

.

अन्य विधानसभा क्षेत्र

बेहट नकुड़ सहारनपुर नगर सहारनपुर देवबंद रामपुर मनिहारन गंगोह कैराना थानाभवन शामली बुढ़ाना चरथावल पुरकाजी मुजफ्फरनगर खतौली मीरापुर नजीबाबाद नगीना बढ़ापुर धामपुर नहटौर बिजनौर चांदपुर नूरपुर कांठ ठाकुरद्वारा मुरादाबाद ग्रामीण कुंदरकी मुरादाबाद नगर बिलारी चंदौसी असमोली संभल स्वार चमरौआ बिलासपुर रामपुर मिलक धनौरा नौगावां सादात

रविवार, 25 जुलाई 2021

ये हैं बॉलीवुड सितारों के कजिन्स, कुछ हैं हिट तो कुछ हैं गुमनाम, कुछ के नाम जानकर हो जाएंगे हैरान


24 जुलाई को नेशनल कजिन्स डे (National Cousins Day) मनाया जाता है। बॉलीवुड में भी कई कजिन्स हैं, कुछ जहां काफी चर्चा में रहते हैं तो वहीं कुछ गुमनाम हैं। इसके साथ ही कुछ नाम तो ऐसे हैं, जिनके बारे में जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। ऐसे में आज आपको बताते हैं बॉलीवुड सेलेब्स के कजिन्स के बारे में...


सोनम कपूर- मोहित मारवाह- अर्जुन कपूर: मोहित मारवाह, रीना मारवाह के बेटे हैं, जो सोनम और अर्जुन की बुआ हैं। कहा जा रहा है कि सोनम कपूर और अर्जुन कपूर के कजिन मोहित मारवाह जल्दी ही बॉलीवुड में धमाका करेंगे।


रणवीर सिंह- सोनम कपूर: रणवीर सिंह के पिता और सोनम कपूर की मां सुनीत कपूर, फर्स्ट कजिन्स हैं। ऐसे में रणवीर और सोनम सेकेंड कजिन्स बन जाते हैं। बता दें कि एक ओर जहां रणवीर का सिक्का सिनेमा में चमक रहा है तो वहीं सोनम का पारी कुछ खास नहीं चल रही है।


रणबीर कपूर- करीना कपूर- अरमान जैन: अरमान जैन, करीना- करिश्मा कपूर और रणबीर कपूर की पैटरनल आंट रीमा जैन के बेटे हैं। अरमान, की सोशल मीडिया पर अच्छी फैन फॉलोइंग है।


प्रियंका- परिणीति- मीरा: मीरा चोपड़ा, प्रियंका चोपड़ा और परिणीति चोपड़ा पैटरनल कजिन्स हैं। बता दें कि एक ओर जहां प्रियंका का सिक्का विदेश में भी चल रहा है तो वहीं परिणीति बॉलीवुड में दम दिखा रही हैं। इसके अलावा मीरा का करियर कुछ खास नहीं है।


अक्षय खन्ना- अखिल कपूर: अखिल कपूर विनोद खन्ना के नेफ्यू हैं। ऐसे में अक्षय खन्ना और अखिल कजिन्स हो जाते हैं।


इमरान हाशमी- आलिया भट्ट: इमरान हाशमी और आलिया भट्ट भी कजिन हैं। दरअसल आलिया के पिता महेश भट्ट और इमरान हाश्मी की मां सगे भाई बहन हैं।


सोनाक्षी सिन्हा- भावना रूपारेल: इस बात को काफी कम लोग जानते हैं कि भावना रूपारेल, सोनाक्षी सिन्हा की कजिन हैं।


विद्या बालन- प्रियमणि: एक ओर जहां विद्या बालन का नाम बॉलीवुड की दमदार अभिनेत्रियों में शुमार है। तो वहीं प्रियमणि भी चेन्नई एक्सप्रेस के अलावा द फैमिली मैन के लिए जानी जाती हैं। बता दें कि ये बात काफी कम लोग जानते हैं कि दोनों कजिन हैं।

Loan calculator for Instant Online Loan, Home Loan, Personal Loan, Credit Card Loan, Education loan

Loan Calculator

Amount
Interest Rate
Tenure (in months)

Loan EMI

123

Total Interest Payable

1234

Total Amount

12345