KKK 11: छोटा पैकेट बड़ा धमाका हैं ‘बालवीर’ फेम अनुष्का सेन, सोशल मीडिया पर 21 मिलियन फॉलोवर्स - Bharat news, bharat rajniti news, uttar pradesh news, India news in hindi, today varanasi newsIndia News (भारत समाचार): India News,world news, India Latest And Breaking News, United states of amerika, united kingdom

.

अन्य विधानसभा क्षेत्र

बेहट नकुड़ सहारनपुर नगर सहारनपुर देवबंद रामपुर मनिहारन गंगोह कैराना थानाभवन शामली बुढ़ाना चरथावल पुरकाजी मुजफ्फरनगर खतौली मीरापुर नजीबाबाद नगीना बढ़ापुर धामपुर नहटौर बिजनौर चांदपुर नूरपुर कांठ ठाकुरद्वारा मुरादाबाद ग्रामीण कुंदरकी मुरादाबाद नगर बिलारी चंदौसी असमोली संभल स्वार चमरौआ बिलासपुर रामपुर मिलक धनौरा नौगावां सादात

रविवार, 25 जुलाई 2021

KKK 11: छोटा पैकेट बड़ा धमाका हैं ‘बालवीर’ फेम अनुष्का सेन, सोशल मीडिया पर 21 मिलियन फॉलोवर्स


टीवी एक्ट्रेस अनुष्का सेन इन दिनों ‘खतरों के खिलाडी 11’ में नजर आ रही हैं। शो में टीवी के कई बड़े नाम हैं। इनके बीच अनुष्का सेन भी हैं। शुरुआती एपिसोड में वह अपने स्टंट से प्रभावित करती दिखी हैं। आगे की स्लाइड में बताते हैं अनुष्का सेन से जुड़ी खास बातें। (फोटो: इंस्टाग्राम/ anushkasen0408)


अनुष्का सेन शो की सबसे छोटी कंटेस्टेंट हैं। अभी तक सीरियल में नजर आईं अनुष्का के लिए स्टंट बेस्ड शो का यह पहला अनुभव है। (फोटो: इंस्टाग्राम/ anushkasen0408)

18 साल की अनुष्का का जन्म झारखंड के रांची में हुआ है। उन्होंने मुंबई के रयान इंटरनेशनल स्कूल से पढ़ाई की। (फोटो: इंस्टाग्राम/ anushkasen0408)


अनुष्का इस वक्त ठाकुर कॉलेज ऑफ साइंस एंड कॉमर्स से फिल्मोग्राफी में पढ़ाई कर रही हैं। (फोटो: इंस्टाग्राम/ anushkasen0408)


उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2009 में जीटीवी के सीरियल ‘यहां मैं घर घर खेली’ से की थी। इसी साल उनका एक म्यूजिक वीडियो ‘हमको है आशा’ भी रिलीज हुआ था। (फोटो: इंस्टाग्राम/ anushkasen0408)



अनुष्का को टीवी के हिट सीरियल ‘बालवीर’ से लोकप्रियता मिली। इसमें उन्होंने मेहर का किरदार किया था। (फोटो: इंस्टाग्राम/ anushkasen0408)


इसके अलावा वह टीवी सीरियल ‘इंटरनेट वाला लव’, ‘देवों के देव महादेव’, ‘झांसी की रानी’ और ‘अपना टाइम आएगा’ में नजर आ चुकी हैं। (फोटो: इंस्टाग्राम/ anushkasen0408)



अनुष्का ने 2015 में फिल्म ‘क्रेजी कुक्कड़ फैमिली’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया। इसके अलावा उन्होंने फिल्म ‘लिहाफ’ में काम किया है। (फोटो: इंस्टाग्राम/ anushkasen0408)


सीरियल और टीवी के अलावा अनुष्का सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर भी हैं। उनका खुद का यूट्यूब चैनल है जहां वह वीडियोज पोस्ट करती रहती हैं। (फोटो: इंस्टाग्राम/ anushkasen0408)



सोशल मीडिया पर अनुष्का बड़े-बड़े सितारों को पीछे छोड़ देती हैं। इंस्टाग्राम पर उन्हें 21 मिलियन (2 करोड़) से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। (फोटो: इंस्टाग्राम/ anushkasen0408)

Loan calculator for Instant Online Loan, Home Loan, Personal Loan, Credit Card Loan, Education loan

Loan Calculator

Amount
Interest Rate
Tenure (in months)

Loan EMI

123

Total Interest Payable

1234

Total Amount

12345