बिहार के सीवान में अंधाधुंध फायरिंग, सरेआम चार लोगों को मारी गोली, दो की मौत - Bharat news, bharat rajniti news, uttar pradesh news, India news in hindi, today varanasi newsIndia News (भारत समाचार): India News,world news, India Latest And Breaking News, United states of amerika, united kingdom

.

अन्य विधानसभा क्षेत्र

बेहट नकुड़ सहारनपुर नगर सहारनपुर देवबंद रामपुर मनिहारन गंगोह कैराना थानाभवन शामली बुढ़ाना चरथावल पुरकाजी मुजफ्फरनगर खतौली मीरापुर नजीबाबाद नगीना बढ़ापुर धामपुर नहटौर बिजनौर चांदपुर नूरपुर कांठ ठाकुरद्वारा मुरादाबाद ग्रामीण कुंदरकी मुरादाबाद नगर बिलारी चंदौसी असमोली संभल स्वार चमरौआ बिलासपुर रामपुर मिलक धनौरा नौगावां सादात

गुरुवार, 5 अगस्त 2021

बिहार के सीवान में अंधाधुंध फायरिंग, सरेआम चार लोगों को मारी गोली, दो की मौत

बिहार के सीवान में गुरुवार की दोपहर दुस्साहसिक वारदात को अंजाम दिया गया। फिल्मी स्टाइल में बाइक सवारों ने महाराजगंज रामप्रीत मोड़ के पास अंधाधुंध फायरिंग की। इस दौरान जो मिला उसे गोली मारते रहे। चार लोगों को ताबड़तोड़ कई गोलियां लगीं। इसमें दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और दो लोग घायल हैं। दोनों घायलों को स्थानीय अस्पताल से सीवान के सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है। अचानक हुई वारदात से पूरे इलाके में अफरातफरी मच गई। वारदात की खबर लगते ही पुलिस प्रशासन में भी हड़कंप मच गया। नाकेबंदी कर जांच शुरू कर दी गई। लेकिन कोई सफलता नहीं मिल सकी है। वारदात का कारण भी पुलिस को पता नहीं चल सका है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गुरुवार की दोपहर करीब पौने तीन बजे बाइक सवार दो बदमाशों ने महाराजगंज के रामप्रीत मोड़ के पास फायरिंग शुरू की। बाइक पर पीछे बैठा बदमाश तीन पिस्टल से गोली चला रहा था। बाइक सवार बदमाश ने फिल्मी स्टाइल में गोलियां चलाईं। सबसे पहले बाइक सवार अरमान मंसूरी नामक युवक को गोली मारी। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। अरमान सब्जी लेकर घर लौट रहा था। इसके बाद थोड़ा आगे बढ़कर एक अन्य युवक सुदामा यादव को गोलियां मारी। उसकी अस्पताल में मौत हो गई।

आगे बढ़ने पर एसबीआई के करीब राहगीर रघुनाथपुर के अशोक पटेल को गोली मारी। अशोक पटेल भी गोली लगते ही गिर पड़े। बदमाश वहां से आगे बढ़े तो साइड नहीं देने पर कार चला रहे दरौंदा के रगड़गंज निवासी मनीष कुमार को गोली मार दी। मनीष अपनी मां के साथ कहीं जा रहे थे। एक साथ चार लोगों के गोली लगने से लहूलुहान होकर गिरा देख पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। बुरी तरह घायल अशोक और मनीष को स्थानीय अस्पताल पहुंचाया गया। हालत गंभीर देख वहां से सीवान के सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है। पुलिस मौका मुआयना कर जांच में जुटी है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। फिलहाल घटना का कारण भी नहीं पता चल सका है।

जिसको भी देख रहे थे गोली मार रहे थे

गोली से मारे गए अरमान के साथ जा रहे युवक ने बताया कि बाइक सवार बिना वजह गोली मार रहे थे। जिसे भी देख रहे थे गोली मार रहे थे। कभी हवा में गोली चलाते कभी सीधे गोली चला रहे थे। पीछे बैठा युवक तीन पिस्टल लिया था। हर कोई गोली से बचने के लिए इधर उधर भाग रहा था। मेरे सामने तीन लोग गोली लगने से मौके पर गिरे थे। आगे भी गोली चलाते हुए जा रहे थे।

Loan calculator for Instant Online Loan, Home Loan, Personal Loan, Credit Card Loan, Education loan

Loan Calculator

Amount
Interest Rate
Tenure (in months)

Loan EMI

123

Total Interest Payable

1234

Total Amount

12345