Petrol Diesel Price: लगातार तीसरे दिन भी डीजल हुआ सस्ता, पेट्रोल के दाम रहे स्थिर, जानिए आपके शहर की कीमतें - Bharat news, bharat rajniti news, uttar pradesh news, India news in hindi, today varanasi newsIndia News (भारत समाचार): India News,world news, India Latest And Breaking News, United states of amerika, united kingdom

.

अन्य विधानसभा क्षेत्र

बेहट नकुड़ सहारनपुर नगर सहारनपुर देवबंद रामपुर मनिहारन गंगोह कैराना थानाभवन शामली बुढ़ाना चरथावल पुरकाजी मुजफ्फरनगर खतौली मीरापुर नजीबाबाद नगीना बढ़ापुर धामपुर नहटौर बिजनौर चांदपुर नूरपुर कांठ ठाकुरद्वारा मुरादाबाद ग्रामीण कुंदरकी मुरादाबाद नगर बिलारी चंदौसी असमोली संभल स्वार चमरौआ बिलासपुर रामपुर मिलक धनौरा नौगावां सादात

शुक्रवार, 20 अगस्त 2021

Petrol Diesel Price: लगातार तीसरे दिन भी डीजल हुआ सस्ता, पेट्रोल के दाम रहे स्थिर, जानिए आपके शहर की कीमतें

  • आज दिल्ली में पेट्रोल का दाम 101.84 रुपये जबकि डीजल का दाम 89.27 रुपये प्रति लीटर है।
  • मुंबई में पेट्रोल की कीमत 107.83 रुपये व डीजल की कीमत 96.84 रुपये प्रति लीटर है।

सरकारी तेल कंपनियों की ओर से आज तीसरे दिन भी पेट्रोल की दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है जबकि डीजल का दाम सस्ता हुआ है। पिछले महीने में 17 जुलाई के बाद लगातार दूसरे दिन भी पेट्रोल की कीमत स्थिर रहे, वहीं डीजल के कीमत 18 पैसे से 20 पैसे घटी है।

आज दिल्ली में पेट्रोल का दाम 101.84 रुपये जबकि डीजल का दाम 89.27 रुपये प्रति लीटर है। मुंबई में पेट्रोल की कीमत 107.83 रुपये व डीजल की कीमत 96.84 रुपये प्रति लीटर है। कोलकाता में पेट्रोल का दाम 102.08 रुपये जबकि डीजल का दाम 92.32 रुपये लीटर है। वहीं चेन्नई में भी पेट्रोल 100 के पार है यहां पेट्रोल 102.49 रुपये लीटर है तो डीजल 93.84 रुपये लीटर है।

जानें प्रमुख महानगरों में कितनी है कीमत

आज दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में एक लीटर पेट्रोल और डीजल की कीमतें इस प्रकार हैं।

  • शहर.                                 डीजल              पेट्रोल
  • दिल्ली                               89.27             101.84
  • मुंबई                                  96.84            107.83
  • कोलकाता                          92.32             102.08
  • चेन्नई                                93.84             102.49

(पेट्रोल-डीजल की कीमत रुपये प्रति लीटर में है।)

इन राज्यों में 100 रुपये के पार पेट्रोल का भाव

मध्यप्रदेश, राजस्थान, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, ओडिशा, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में पेट्रोल का भाव 100 रुपये पार हो चुका है। इसके अलावा महानगरों में मुंबई, हैदराबाद और बंगलूरू में पेट्रोल पहले ही 100 रुपये प्रति लीटर के आंकड़े को पार कर चुका है।

जानिए आपके शहर में कितना है दाम

पेट्रोल-डीजल की कीमत आप एसएमएस के जरिए भी जान सकते हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, आपको RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। हर शहर का कोड अलग-अलग है, जो आपको आईओसीएल की वेबसाइट से मिल जाएगा।

बता दें कि प्रतिदिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है।

इन्हीं मानकों के आधार पर पर पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं। डीलर पेट्रोल पंप चलाने वाले लोग हैं। वे खुद को खुदरा कीमतों पर उपभोक्ताओं के अंत में करों और अपने स्वयं के मार्जिन जोड़ने के बाद पेट्रोल बेचते हैं। पेट्रोल रेट और डीजल रेट में यह कॉस्ट भी जुड़ती है।

Loan calculator for Instant Online Loan, Home Loan, Personal Loan, Credit Card Loan, Education loan

Loan Calculator

Amount
Interest Rate
Tenure (in months)

Loan EMI

123

Total Interest Payable

1234

Total Amount

12345