Tokyo Olympics 2020 Day 15 Live : फिर मेडल की रेस में लौटीं अदिति, संयुक्त तीसरे स्थान पर पहुंचीं - Bharat news, bharat rajniti news, uttar pradesh news, India news in hindi, today varanasi newsIndia News (भारत समाचार): India News,world news, India Latest And Breaking News, United states of amerika, united kingdom

.

अन्य विधानसभा क्षेत्र

बेहट नकुड़ सहारनपुर नगर सहारनपुर देवबंद रामपुर मनिहारन गंगोह कैराना थानाभवन शामली बुढ़ाना चरथावल पुरकाजी मुजफ्फरनगर खतौली मीरापुर नजीबाबाद नगीना बढ़ापुर धामपुर नहटौर बिजनौर चांदपुर नूरपुर कांठ ठाकुरद्वारा मुरादाबाद ग्रामीण कुंदरकी मुरादाबाद नगर बिलारी चंदौसी असमोली संभल स्वार चमरौआ बिलासपुर रामपुर मिलक धनौरा नौगावां सादात

शनिवार, 7 अगस्त 2021

Tokyo Olympics 2020 Day 15 Live : फिर मेडल की रेस में लौटीं अदिति, संयुक्त तीसरे स्थान पर पहुंचीं


जापान की राजधानी टोक्यो में खेले जा रहे ओलंपिक खेलों के 15वें दिन शनिवार को एक नहीं बल्कि दो भारतीय एथलीट इतिहास रच सकते हैं क्योंकि गोल्फर अदिति अशोक और भाला फेंक स्टार एथलीट नीरज चोपड़ा के पास गोल्ड मेडल जीतने का मौका है। चोपड़ा पुरुषों के भाला फेंक फाइनल में अपनी चुनौती पेश करेंगे जबकि अदिति अशोक तीसरे राउंड के बाद भी दूसरे स्थान पर बनी हुई हैं। अदिति का चौथे और अंतिम राउंड का मुकाबला जारी है। कुश्ती में बजरंग पूनिया पुरुषों के 65 किग्रा वर्ग के फ्रीस्टाइल स्पर्धा में आज अपना ब्रॉन्ज मेडल मुकाबला खेलेंगे। ब्रॉन्ज मेडल मुकाबले में बजरंग रूस ओलंपिक समिति के गादजिमुराद रेशिदोव के खिलाफ मैट पर उतरेंगे।

LIVE UPDATES:

08:40 AM: भारतीय महिला गोल्फर अदिति अशोक व्यक्तिगत स्ट्रोक प्ले में चौथे और अंतिम राउंड में फिर से संयुक्त रूप से तीसरे नंबर पर पहुंच गई हैं। इसके बाद वह एक बार फिर से मेडल की रेस में वापस लौट आई हैं। अंतिम राउंड में अब केवल दो होल और होने बाकी हैं।

08:40 AM: भारतीय महिला गोल्फर अदिति अशोक व्यक्तिगत स्ट्रोक प्ले में चौथे और अंतिम राउंड में 15 होल पूरे होने के बाद मेडल की रेस से पीछे हो गई है। अदिति अब चौथे स्थान पर खिसक गई हैं। मेडल की रेस में बने रहने के लिए उन्हें टॉप थ्री में वापसी करनी होगी। अंतिम राउंड में अब केवल तीन होल और होने बाकी हैं।

08:30 AM: भारतीय महिला गोल्फर अदिति अशोक व्यक्तिगत स्ट्रोक प्ले में चौथे और अंतिम राउंड में 14 होल पूरे होने के बाद दूसरे स्थान पर बरकरार हैं। 12वें होल पर बर्डी लगाने के बाद वह जापान की मोनी इनामी और न्यूजीलैंड की लैडिय कू के साथ संयुक्त रूप से दूसरे नंबर पर पहुंच गई थी। अंतिम राउंड में अभी चार होल और बाकी है, उसके बाद मेडल के विजेता का फैसला होगा।

08:00 AM: भारतीय महिला गोल्फर अदिति अशोक व्यक्तिगत स्ट्रोक प्ले में चौथे और अंतिम राउंड में फिर से संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर पहुुंच गई हैं। 12वें होल पर बर्डी लगाने के बाद वह जापान की मोनी इनामी और न्यूजीलैंड की लैडिय कू के साथ संयुक्त रूप से दूसरे नंबर पर पहुंच गई।

07: 45 AM: भारतीय महिला गोल्फर अदिति अशोक व्यक्तिगत स्ट्रोक प्ले में चौथे राउंड में फिर से संयुक्त तीसरे स्थान पर खिसक गई हैं। 11वें होल बोगी खेलने के कारण अदिति संयुक्त रूप से तीसरे नंबर पर खिसक गईं। एक समय वह मेडल की दौर से बाहर हो गई थी, लेकिन बाद में उन्होंने फिर से वापसी कर ली।

07:33 AM: भारतीय महिला गोल्फर अदिति अशोक व्यक्तिगत स्ट्रोक प्ले में फिर से संयुक्त दूसरे स्थान पर पहुंच गई हैं। 10वें होल पर पार से अदिति संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर पहुंचने में सफल रहीं। अदिति ने तीन राउंड खत्म होने के बाद 12-अंडर 201 का स्कोर बनाया था।

07: 21 AM: भारतीय महिला गोल्फर अदिति अशोक व्यक्तिगत स्ट्रोक प्ले में फिर से तीसरे नंबर पर खिसक गई है। नौवें होल पर बोगी के कारण अदिति अब संयुक्त रूप से तीसरे नंबर पर है। चोटी पर चल रहीं अमेरिका की नैली कोर्दा टॉप पर कायम हैं। अदिति ने तीन राउंड खत्म होने के बाद 12-अंडर 201 का स्कोर बनाया था।

07: 12 AM: भारतीय महिला गोल्फर अदिति अशोक फिर से तीसरे नंबर पर खिसक गई है। नौवें होल पर बोगी के कारण अदिति अब संयुक्त रूप से तीसरे नंबर पर है। चोटी पर चल रहीं अमेरिका की नैली कोर्दा टॉप पर कायम हैं। अदिति ने तीन राउंड खत्म होने के बाद 12-अंडर 201 का स्कोर बनाया था।

06: 42 AM: भारतीय महिला गोल्फर अदिति अशोक संयुक्त रूप से अब पहले नंबर पर पहुंच गई हैं। चोटी पर चल रहीं अमेरिका की नैली कोर्दा के डबल बोगी के कारण अदिति न्यूजीलैंड की लैडिय कू के साथ संयुक्त रूप से पहले नंबर पर हैं। अदिति ने तीन राउंड खत्म होने के बाद 12-अंडर 201 का स्कोर बनाया था।

06: 20 AM: अदिति के टोक्यो में मेडल जीतने के सपने को पूरा करने के लिए उनकी मां भी उनके साथ है। अदिति इस बार अपनी मां के साथ टोक्यो में हैं। उनकी मां माहेश्वरी अशोक इस बार अपनी बेटी की कैडी बनकर गई हैं। वहीं, रियो ओलंपिक में उनके पिता अदिति के साथ थे, जो अपनी बेटी का बैग गोल्फ कोर्स में उठाया करते थे। लेकिन इस बार उनकी मां इस भूमिका में हैं।

06: 15 AM: भारतीय महिला गोल्फर अदिति अशोक एक बार फिर से अपना दूसरा स्थान हासिल कर लिया है। अदिति इस समय संयुक्त रूप से दूसरे नंबर पर है और वह एक बार फिर से सिल्वर मेडल की रेस में वापस लौट आई हैं।

05: 50 AM: नंबर 2 पर रहते हुए चौथे राउंड की शुरुआत करने वाली भारतीय महिला गोल्फर अदिति अशोक तीसरे नंबर पर खिसक गई हैं। उन्होंने अपना पार 12 का स्कोर कायम कर रखी है और वह अभी भी ब्रॉन्ज मेडल पॉजिशन पर बनी हुई हैं।

05: 30 AM: भारतीय महिला गोल्फर अदिति अशोक टोक्यो ओलंपिक खेलों में मेडल जीतने के काफी करीब पहुंच गई हैं। अदिती तीसरे राउंड के बाद भी दूसरे स्थान पर चल रही हैं। अदिती के पास अब मेडल जीतने का मौका है। वह अगर नंबर 2 पर बनीं रहती है तो भारत का मेडल पक्का हो जाएगा।


Loan calculator for Instant Online Loan, Home Loan, Personal Loan, Credit Card Loan, Education loan

Loan Calculator

Amount
Interest Rate
Tenure (in months)

Loan EMI

123

Total Interest Payable

1234

Total Amount

12345