UP Chunav 2022: गोरखपुर में बोले भाजपा के राष्‍ट्रीय मंत्री, सपा, बसपा लड़ाई से बाहर- कांग्रेस वेंटिलेटर पर - Bharat news, bharat rajniti news, uttar pradesh news, India news in hindi, today varanasi newsIndia News (भारत समाचार): India News,world news, India Latest And Breaking News, United states of amerika, united kingdom

.

अन्य विधानसभा क्षेत्र

बेहट नकुड़ सहारनपुर नगर सहारनपुर देवबंद रामपुर मनिहारन गंगोह कैराना थानाभवन शामली बुढ़ाना चरथावल पुरकाजी मुजफ्फरनगर खतौली मीरापुर नजीबाबाद नगीना बढ़ापुर धामपुर नहटौर बिजनौर चांदपुर नूरपुर कांठ ठाकुरद्वारा मुरादाबाद ग्रामीण कुंदरकी मुरादाबाद नगर बिलारी चंदौसी असमोली संभल स्वार चमरौआ बिलासपुर रामपुर मिलक धनौरा नौगावां सादात

मंगलवार, 28 दिसंबर 2021

UP Chunav 2022: गोरखपुर में बोले भाजपा के राष्‍ट्रीय मंत्री, सपा, बसपा लड़ाई से बाहर- कांग्रेस वेंटिलेटर पर

गोरखपुर । भाजपा के राष्‍ट्रीय मंत्री अरविंद मेनन ने कहा क‍ि यूपी व‍िधान सभा चुनाव (UP Legislative Assembly Election) में सपा व बसपा लड़ाई से बाहर हो गई हैं। कांग्रेस वेंट‍िलेटर पर है। चुनाव में भाजपा की जीत तय है। मेनन भाजपा के बेनीगंज स्थित कार्यालय पर गोरखपुर क्षेत्र की चुनाव संचालन समिति की बैठक ले रहे थे। बैठक में अब तक की तैयारी और आगामी कार्ययोजना पर विचार विमर्श किया गया।
UP Chunav 2022 भाजपा के राष्‍ट्रीय मंत्री अरविंद मेनन ने कहा क‍ि यूपी व‍िधान सभा चुनाव में सपा व बसपा लड़ाई से बाहर हो गई हैं। कांग्रेस वेंट‍िलेटर पर है। चुनाव में भाजपा की जीत तय है। मेनन गोरखपुर क्षेत्र की चुनाव संचालन समिति की बैठक ले रहे थे।
केन्‍द्र व राज्‍य सरकार ने सभी का व‍िकास क‍िया (Central and state government developed all)

इस बैठक को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री व गोरखपुर क्षेत्र के संगठन प्रभारी अरविंद मेनन ने भाजपा की केंद्र और राज्य सरकार की जन कल्याणकारी कार्यों को गिनाया तथा सपा, बसपा व कांग्रेस को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कांग्रेस को फसली, सपा को कतली, बसपा को नकली और भाजपा को असली पार्टी बताया। कहा कि वर्तमान में कांग्रेस आईसीयू में वेंटिलेटर (ventilator in ICU) पर है। यह फसली पार्टी केवल चुनाव के सीजन में दिखती है। सपा को कतली पार्टी बताते हुए कहा कि जब इस दल की प्रदेश में सरकार आती है तो देंगे होते हैं। गुंडों और माफियाओं का राज रहता है। हत्या और अपहरण करने वालों का राज रहता है। ऐसी स्थिति में लोग अपने घरों से पालन को मजबूत होते हैं।

बसपा नकली पार्टी (bsp fake party)

बसपा को नकली पार्टी बताते हुए इस दल की सरकार के जन विराधी कारनामे जनता के दिलो दिमाग में अभी बरकरार है। उन्होंने भाजपा को असली पार्टी बताते हुए कहा देश में यही एक ऐसा दल है, जिसके लिए देश हित और जन हित क्रमांक एक पर रहता है। भाजपा में व्यक्ति और परिवार के हित के लिए कोई स्थान नहीं है। मेनन ने कहा कि 2014 व 2019 के लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) और 2017 के विधानसभा चुनाव (Assembly elections) में जनता की पहली पसंद भाजपा रही है। 2022 के विधानसभा चुनाव में भी भाजपा की सरकार बनाने के लिए जनता ने तय कर लिया है। उन्होंने क्षेत्रीय टीम से बड़े लक्ष्य को लेकर काम करने और 2017 से बड़ी जीत 2022 में दिलाने के लिए अपनी पूरी क्षमता लगाकर कार्य करने का आह्वान किया।

योगी सरकार ने कसी गुंडों पर नकेल (Yogi government cracked down on some goons)

बैठक की अध्यक्षता करते हुए क्षेत्रीय अध्यक्ष डा धर्मेंद्र ने सर्वप्रथम चुनाव व्यवस्था से जुड़े एक एक बिंदु की समीक्षा की और आगे के लिए टिप्स दिए। क्षेत्रीय अध्यक्ष ने केंद्र की नरेंद्र मोदी और प्रदेश की योगी आदित्यनाथ की सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए अयोध्या में दीपोत्सव, वृंदावन में बरसाना की होली, काशी में कारीडोर निर्माण (Corridor construction in Kashi) का जिक्र किया और कहा कि यह तभी संभव हुआ जब भाजपा की सरकार है। ऐसे में आप सभी को सपा के शासन काल को भी याद करना चाहिए, जिसमे हिंदुओं के आस्था के केंद्रों की उपेक्षा कर सिर्फ कब्रिस्तान की बाउंड्री का निर्माण हो रहा था। कहा कि प्रदेश की योगी आदित्यनाथ की सरकार ने सपा के गुंडा राज पर नकेल कसते हुए कानून का राज स्थापित किया है। गरीबों को आवास, शौचालय, बिजली, खाद्यान्न, गैस का मुफ्त कनेक्शन और स्वास्थ्य सुविधा मुहैया भाजपा सरकार करा रही है। भाजपा सरकार किसान, नौजवान, महिलाओं समेत समाज के हर वर्ग की चिंता कर रही है। बैठक का संचालन क्षेत्रीय महामंत्री सुनील गुप्ता ने किया।

Loan calculator for Instant Online Loan, Home Loan, Personal Loan, Credit Card Loan, Education loan

Loan Calculator

Amount
Interest Rate
Tenure (in months)

Loan EMI

123

Total Interest Payable

1234

Total Amount

12345