- गठबंधन की घोषणा से पहले भाजपा मुख्यालय में राजग नेताओं की एक बैठक हुई
- अमित शाह, जे पी नड्डा, अनुप्रिया पटेल और संजय निषाद समेत कई नेता रहे मौजूद
अन्य विधानसभा क्षेत्र
बेहट
नकुड़
सहारनपुर नगर
सहारनपुर
देवबंद
रामपुर मनिहारन
गंगोह
कैराना
थानाभवन
शामली
बुढ़ाना
चरथावल
पुरकाजी
मुजफ्फरनगर
खतौली
मीरापुर
नजीबाबाद
नगीना
बढ़ापुर
धामपुर
नहटौर
बिजनौर
चांदपुर
नूरपुर
कांठ
ठाकुरद्वारा
मुरादाबाद ग्रामीण
कुंदरकी
मुरादाबाद नगर
बिलारी
चंदौसी
असमोली
संभल
स्वार
चमरौआ
बिलासपुर
रामपुर
मिलक
धनौरा
नौगावां सादात
गुरुवार, 20 जनवरी 2022
Home
bharatiya-janata-party
uttar-pradesh-chunav-2022
Bharatiya janata party :- BJP की अपना दल, निषाद पार्टी से गठबंधन पर मुहर, नड्डा बोले- यूपी में 403 सीटों पर चुनाव लड़ेगा NDA
Bharatiya janata party :- BJP की अपना दल, निषाद पार्टी से गठबंधन पर मुहर, नड्डा बोले- यूपी में 403 सीटों पर चुनाव लड़ेगा NDA
बीजेपी अपना दल (एस) और निषाद पार्टी के साथ मिलकर राज्य की 403 सीटों पर विधानसभा चुनाव लड़ेगी। इस घोषणा से पहले भाजपा मुख्यालय में राजग नेताओं की एक बैठक हुई, जिसमें अमित शाह, जे पी नड्डा, योगी आदित्यनाथ, दोनों उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और दिनेश शर्मा तथा स्वतंत्र देव सिंह और केंद्रीय मंत्री व उत्तर प्रदेश के चुनाव प्रभारी धमेंद्र प्रधान के अलावा अनुप्रिया पटेल और संजय निषाद भी मौजूद थे।
Bharatiya janata party HIGHLIGHTS
Bharatiya janata party लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के लिए भारतीय जनता (BJP) की अपना दल (एस), निषाद पार्टी से गठबंधन पर मुहर लग गई है। ने बुधवार को कहा कि उत्तर प्रदेश में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) अपने सहयोगियों, अपना दल (एस) और निषाद पार्टी के साथ मिलकर राज्य की 403 सीटों पर विधानसभा चुनाव लड़ेगा। नड्डा ने अपना दल (एस) की नेता व केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल और निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद की मौजूदगी में भाजपा मुख्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन में यह घोषणा की। हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि कौन सा दल कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगा। गठबंधन के बाद बीजेपी ने नया नारा दिया है- उत्तर प्रदेश में फिर एकबार 300 पार।
नड्डा ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा, अपना दल (एस) और निषाद पार्टी साथ मिलकर राज्य की 403 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि पिछले दो दिनों में अपना दल (एस) और निषाद पार्टी के साथ विस्तार से चर्चा हुई और उसके बाद सीटों के तालमेल पर फैसला हुआ। उन्होंने कहा कि पिछले पांच वर्षों में उत्तर प्रदेश में डबल इंजन की सरकार ने विकास में एक नई छलांग लगाई है और प्रदेश के विकास को तेज गति दी है।
नड्डा ने कहा कि संपर्क, शिक्षा और निवेश के क्षेत्र में पिछले पांच साल के दौरान उत्तर प्रदेश में बहुत काम हुआ है और कानून व व्यवस्था की स्थिति में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। उन्होंने कहा, ‘‘उत्तर प्रदेश में पांच साल पहले पलायन हो रहा था, गुंडागर्दी हो रही थी, अपहरण हो रहे थे, सरकार के सहयोग से माफिया पनप रहे थे। पिछले पांच साल में सभी अराजक चीजें समाप्त हो गई हैं। आज उत्तर प्रदेश में कानून का राज है।’’
इस घोषणा से पहले भाजपा मुख्यालय में राजग नेताओं की एक बैठक हुई, जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, अध्यक्ष जे पी नड्डा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, दोनों उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और दिनेश शर्मा तथा प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और केंद्रीय मंत्री व उत्तर प्रदेश के चुनाव प्रभारी धमेंद्र प्रधान के अलावा अनुप्रिया पटेल और संजय निषाद भी मौजूद थे।
Tags
# bharatiya-janata-party
# uttar-pradesh-chunav-2022
About Bharat Rajneeti
uttar-pradesh-chunav-2022
Loan calculator for Instant Online Loan, Home Loan, Personal Loan, Credit Card Loan, Education loan
Loan Calculator
Loan EMI
123
Total Interest Payable
1234
Total Amount
12345