Goa Assembly Election 2022 :- चुनाव आयोग के तारीखों की घोषणा के बाद राजनीतिक दलों में तेजी आ गई है। गोवा विधानसभा चुनाव के लिए रविवार को आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) और कांग्रेस ने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी। आप ने 10 जबकि कांग्रेस ने सात उम्मीदवारों का एलान किया। आप की सूची में पार्टी के गोवा इकाई के संयोजक राहुल म्हाम्ब्रे के अलावा रामराव वाघ, सुदेश मायकर, सिसिल रोड्रिग्स, राजेश कलनगुटकर, प्रशांत नाइक, क्रूज सिल्वा, अनूप कुदटरकर, अनिल गांवकर और संदेश तेतेकर का नाम शामिल है। आप अब तक 20 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर चुकी है।
Goa Assembly Election 2022चुनाव आयोग के तारीखों की घोषणा के बाद राजनीतिक दलों में तेजी आ गई है। गोवा विधानसभा चुनाव के लिए रविवार को आम आदमी पार्टी (आप) और कांग्रेस ने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी। आप ने 10 जबकि कांग्रेस ने सात उम्मीदवारों का एलान किया।
वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की अध्यक्षता में पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति (central election committee) की बैठक के बाद सूची जारी की गई। सूची में जीतेंद्र गांवकर, रोडोल्फ लूइस फर्नाडीज, राजेश फालदेसाई, मनीषा शेनवी उसगांवकर, विरियातो फर्नाडीज, ओलेंसियो सिमोस और एवरटानो फुर्तादो का नाम शामिल है। 40 विधानसभा सीटों के लिए होने वाले चुनाव में पार्टी 15 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर चुकी है।
भाजपा के गजानन ने थामा कांग्रेस का हाथ (Gajanan of BJP joined Congress's hand)
शिवोली से भाजपा के युवा मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य गजानन तिल्वे रविवार को कांग्रेस में शामिल हो गए। उन्होंने कहा, भगवा पार्टी का कोई सिद्धांत नहीं है। भाजपा का मकसद किसी भी हद तक जाकर सिर्फ सत्ता हथियाना है। इस बीच, निर्दलीय विधायक प्रसाद गांवकर ने भी कांग्रेस में शामिल होने की घोषणा कर दी है। रविवार को उन्होंने विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया।