Uttar pradesh chunav 2022 :- कांग्रेस की 'पोस्टर गर्ल' प्रियंका मौर्य की बीजेपी में हो सकती है एंट्री- भाजपा सूत्र - Bharat news, bharat rajniti news, uttar pradesh news, India news in hindi, today varanasi newsIndia News (भारत समाचार): India News,world news, India Latest And Breaking News, United states of amerika, united kingdom

.

अन्य विधानसभा क्षेत्र

बेहट नकुड़ सहारनपुर नगर सहारनपुर देवबंद रामपुर मनिहारन गंगोह कैराना थानाभवन शामली बुढ़ाना चरथावल पुरकाजी मुजफ्फरनगर खतौली मीरापुर नजीबाबाद नगीना बढ़ापुर धामपुर नहटौर बिजनौर चांदपुर नूरपुर कांठ ठाकुरद्वारा मुरादाबाद ग्रामीण कुंदरकी मुरादाबाद नगर बिलारी चंदौसी असमोली संभल स्वार चमरौआ बिलासपुर रामपुर मिलक धनौरा नौगावां सादात

गुरुवार, 20 जनवरी 2022

Uttar pradesh chunav 2022 :- कांग्रेस की 'पोस्टर गर्ल' प्रियंका मौर्य की बीजेपी में हो सकती है एंट्री- भाजपा सूत्र

प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश में 'लड़की हूं लड़ सकती हूं' मिशन शुरू किया। मगर इस मिशन की पोस्टर गर्ल प्रियंका मौर्य ने पार्टी पर गंभीर आरोप लगाते हुए पार्टी छोड़ने की बात कही है।

HIGHLIGHTS
  • कांग्रेस की 'पोस्टर गर्ल' प्रियंका मौर्य ने पार्टी पर लगाए गंभीर आरोप
  • कांग्रेस की 'पोस्टर गर्ल' अपनी पार्टी से हैं बेहद नाराज
  • बीजेपी कार्यालय में दिखीं कांग्रेस की 'पोस्टर गर्ल' प्रियंका
UP Election 2022: उत्तर प्रदेश में कांग्रेस को फिर एक बड़ा झटका लग सकता है। बताया जा रहा है कि 'लड़की हूं, लड़ सकती हूं' के पोस्टर का चेहरा प्रियंका मौर्य जल्द ही भाजपा में शामिल हो सकती हैं। भाजपा सूत्रों ने कहा कि उन्होंने बुधवार को लखनऊ में पार्टी मुख्यालय का दौरा किया, जिससे उनके पार्टी में शामिल होने की अटकलें तेज हो गईं।

हाल ही में मौर्य ने कहा था, 'लड़की हूं लड़ सकती हूं' को केवल एक नारा के रूप में प्रस्तुत किया गया है क्योंकि लड़की के रूप में, मुझे चुनाव लड़ने की अनुमति नहीं थी क्योंकि मैं रिश्वत नहीं दे सकती थी। उन्होंने दावा किया कि टिकट उन्हें देने की बजाय एक महीने पहले पार्टी में शामिल हुए व्यक्ति को दिया गया। इस बात को लेकर प्रियंका काफी नाराज हैं।

मौर्य ने कहा कि मैंने सभी औपचारिकताएं पूरी की, लेकिन टिकट पूर्व नियोजित था और एक महीने पहले आए एक व्यक्ति को दिया गया था। मैं कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी को यह संदेश देना चाहती हूं कि इस तरह की चीजें जमीन पर हो रही हैं। मौर्य ने कहा कि वह सरोजिनी नगर विधानसभा क्षेत्र में एक साल से अधिक समय से लगातार काम करने में जुटी हैं, लेकिन उन्हें टिकट नहीं मिली।

बता दें, 14 जनवरी को पोस्ट किए गए एक ट्वीट में, मौर्य ने आरोप लगाया कि कांग्रेस का 'लड़की हूं लड़ सकती हूं' अभियान और कुछ नहीं, बल्कि एक धोखा है। लोग कहेंगे कि अगर आपको टिकट नहीं मिला, इसलिए आप ऐसा कह रही हैं। जांच करें और खुद पता लगाएं। हमें 2024 की तैयारी करने के लिए कहा गया था।

Loan calculator for Instant Online Loan, Home Loan, Personal Loan, Credit Card Loan, Education loan

Loan Calculator

Amount
Interest Rate
Tenure (in months)

Loan EMI

123

Total Interest Payable

1234

Total Amount

12345