Uttar pradesh chunav 2022 :- सपा नेताओं की बहू-बेटियां मानती हैं कि भाजपा शासन में ही महिलाएं सुरक्षित: अनुराग ठाकुर - Bharat news, bharat rajniti news, uttar pradesh news, India news in hindi, today varanasi newsIndia News (भारत समाचार): India News,world news, India Latest And Breaking News, United states of amerika, united kingdom

.

अन्य विधानसभा क्षेत्र

बेहट नकुड़ सहारनपुर नगर सहारनपुर देवबंद रामपुर मनिहारन गंगोह कैराना थानाभवन शामली बुढ़ाना चरथावल पुरकाजी मुजफ्फरनगर खतौली मीरापुर नजीबाबाद नगीना बढ़ापुर धामपुर नहटौर बिजनौर चांदपुर नूरपुर कांठ ठाकुरद्वारा मुरादाबाद ग्रामीण कुंदरकी मुरादाबाद नगर बिलारी चंदौसी असमोली संभल स्वार चमरौआ बिलासपुर रामपुर मिलक धनौरा नौगावां सादात

गुरुवार, 20 जनवरी 2022

Uttar pradesh chunav 2022 :- सपा नेताओं की बहू-बेटियां मानती हैं कि भाजपा शासन में ही महिलाएं सुरक्षित: अनुराग ठाकुर

अनुराग ठाकुर ने सपा पर तंज कसते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की पुत्रवधू और स्वामी प्रसाद मौर्य की बेटी भाजपा में अपने आप को सुरक्षित महसूस करती हैं।

Uttar pradesh chunav 2022 HIGHLIGHTS
  • अपर्णा यादव ने आज थामा भाजपा का दामन
  • बहु हो या बेटी, भाजपा में सुरक्षित हैं- अनुराग ठाकुर
Uttar pradesh chunav 2022 नई दिल्ली, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने अपर्णा यादव के भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल होने के बाद बुधवार को समाजवादी पार्टी (सपा) पर तंज कसते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की पुत्रवधू और स्वामी प्रसाद मौर्य की बेटी भाजपा में अपने आप को सुरक्षित महसूस करती हैं। पिछले दिनों भाजपा छोड़कर सपा में शामिल हुए स्वामी प्रसाद मौर्य की बेटी संघमित्रा भाजपा की सांसद हैं। संघमित्रा ने हाल ही में स्पष्ट किया था कि उनके पिता भले ही सपा में शामिल हो गए हों लेकिन वह भाजपा नहीं छोड़ेंगी।

ठाकुर ने पत्रकारों से चर्चा में कहा (Thakur said in discussion with journalists), ‘‘आज मुलायम सिंह यादव की पुत्रवधू अपर्णा यादव भाजपा में शामिल हुई हैं। हम उनका बहुत स्वागत करते हैं। यह अपने आप में इशारा करता है कि उत्तर प्रदेश में पिछले पांच वर्ष में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व की सरकार ने बहू-बेटी को सुरक्षा देने का काम किया है।’’ उन्होंने राज्य में कानून का शासन होने और कहा कि उत्तर प्रदेश में महिलाएं आज बाहर जा सकती हैं, काम कर सकती हैं और खुद को सुरक्षित महसूस करती हैं क्योंकि वहां की भाजपा सरकार ने महिलाओं को सुरक्षा और अधिकार देने का काम किया है। उन्होंने कहा, ‘‘उदाहरण साफ है। बहु हो या बेटी, भाजपा में सुरक्षित हैं। मुलायम सिंह यादव की पुत्रवधू और स्वामी प्रसाद मौर्य की बेटी दोनों ही भाजपा में अपने आप को सुरक्षित महसूस करती हैं।’’

ज्ञात हो कि अपर्णा यादव ने आज भाजपा मुख्यालय में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह की मौजूदगी में भगवा दल का दामन थाम लिया। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के विधानसभा चुनाव लड़ने को लेकर जारी अटकलों के बारे में पूछे जाने पर ठाकुर ने कहा कि उनकी पहली ही सूची में विरोध सामने आया है। उन्होंने कहा कि सपा और उसके सहयोगियों में उम्मीदवारों के नामों को लेकर मतभेद भी सामने आए हैं।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि उन्होंने जिस प्रकार के उम्मीदवार मैदान में उतारे हैं, इसे लेकर उनकी आलोचना भी हो रही है क्योंकि सपा और राष्ट्रीय लोकदल की उम्मीदवारों की सूची में कई ऐसे उम्मीदवार हैं जिनके खिलाफ गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं।

Loan calculator for Instant Online Loan, Home Loan, Personal Loan, Credit Card Loan, Education loan

Loan Calculator

Amount
Interest Rate
Tenure (in months)

Loan EMI

123

Total Interest Payable

1234

Total Amount

12345