Jharkhand IAS Pooja Singhal :- IAS पूजा सिंघल का दामन पहले से ही दागदार रहा है। पूजा ने पहले पति से तलाक ले लिया था। वह वर्तमान में IAS अफसर हैं। पूजा ने दूसरी शादी जिस शख्स से की है उसका नाम अभिषेक झा है। वह बिहार का रहने वाला है।
रांची, राज्य ब्यूरो। IAS पूजा सिंघल के पहले पति झारखंड कैडर के IAS अधिकारी राहुल पुरवार थे। लगभग 12 वर्ष पहले पारिवारिक विवाद के बाद दोनों का तलाक हो गया। उसके बाद पूजा सिंघल ने अभिषेक झा नामक युवक से शादी कर ली। अभिषेक झा पल्स अस्पताल का संचालन करते हैं। पूजा सिंघल के दूसरे पति अभिषेक झा बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के रहने वाले हैं। मुजफ्फरपुर स्थित आवास पर भी ईडी ने छापेमारी की है। वहां भी पूजा सिंघल खूब चर्चा में हैं। अभिषेक झा का घर मुजफ्फरपुर के मिठनपुरा इलाके में है। इस पैतृक घर के अलावा मुजफ्फरपुर शहर के एक अन्य मोहल्ले में भी ईडी ने छापेमारी की है। यह दूसरा घर अभिषेक झा की बहन अमिता झा का बताया जा रहा है।
दूसरे पति अभिषेक झा के साथ आइएएस पूजा सिंघल का फाइल फोटो
पिता कामेश्वर झा बिहार के मधुबनी के रहने वाले
उधर, ईडी ने अभिषेक झा के पिता कामेश्वर झा को बिहार के मधुबनी जिले से हिरासत में लेकर पूछताछ की है। बताया जा रहा कि अभिषेक झा के पिता ने भी पूजा सिंघल की काली कमाई से आलीशान भवन बना रखा है। कामेश्वर झा मूलत: मधुबनी जिले के ही रहने वाले हैं। वह बिहार सरकार के रिटायर्ड पदाधिकारी रहे हैं। कामेश्वर झा ने मधुबनी के अलावा मुजफ्फरपुर शहर में भी आलीशान भवन बना रखा है।
आइएएस पूजा सिंघल का दूसरा पति अभिषेक झा का फाइल फोटो
रांची से लेकर कोलकाता तक अचल संपत्ति
भारतीय प्रशासनिक सेवा की अधिकारी पूजा सिंघल ने इस वर्ष जो वार्षिक आय-व्यय का ब्योरा जमा किया है, उसके अनुसार रांची से लेकर कोलकाता तक उनके पास अचल संपत्ति है। कोलकाता के राजारहाट में 2008-09 में 30 लाख के घर से हर वर्ष पूर्व पति राहुल पुरवार के साथ संयुक्त रूप से छह लाख रुपये किराए के तौर कमाई होती है। रांची के सुकुरहुटु में सिविल सर्विस आफिसर्स को-आपरेटिव सोसाइटी में वर्ष 2008-09 में 78 हजार वर्ग फीट भूखंड स्वयं के नाम से खरीदा, जिसकी उस वक्त कीमत 88 हजार रुपये थी।
आइएएस पूजा सिंघल के पहले पति राहुल पुरवार का फाइल फोटो
रांची के बरियातू में भी Commercial Space in the Orchid Building
बरियातू में 4500 वर्गफीट Commercial Space in the Orchid Building में है, जिसकी कीमत 1.10 करोड़ रुपये है। इसकी खरीदारी फरवरी 2012 में की गई है। यह संपत्ति उनके दूसरे पति अभिषेक झा के नाम पर है और इसका दस लाख रुपये किराया आता है। रांची के अशोक नगर में पूजा सिंघल ने अपने पति अभिषेक झा के साथ बैंक लोन लेकर 80 लाख रुपये में एक मकान खरीदा है, जिससे हर वर्ष तीन लाख रुपये आय होती है।