अन्य विधानसभा क्षेत्र
बेहट
नकुड़
सहारनपुर नगर
सहारनपुर
देवबंद
रामपुर मनिहारन
गंगोह
कैराना
थानाभवन
शामली
बुढ़ाना
चरथावल
पुरकाजी
मुजफ्फरनगर
खतौली
मीरापुर
नजीबाबाद
नगीना
बढ़ापुर
धामपुर
नहटौर
बिजनौर
चांदपुर
नूरपुर
कांठ
ठाकुरद्वारा
मुरादाबाद ग्रामीण
कुंदरकी
मुरादाबाद नगर
बिलारी
चंदौसी
असमोली
संभल
स्वार
चमरौआ
बिलासपुर
रामपुर
मिलक
धनौरा
नौगावां सादात
सोमवार, 15 अगस्त 2022
Home
varanasi-news
आजादी का अमृत महोत्सव : वाराणसी व्यापार मंडल ने निकाली तिरंगा बाइक रैली, सैकड़ों की संख्या में शामिल हुए लोग
आजादी का अमृत महोत्सव : वाराणसी व्यापार मंडल ने निकाली तिरंगा बाइक रैली, सैकड़ों की संख्या में शामिल हुए लोग
वाराणसी। आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत पूरा देश कार्यक्रमों का आयोजन कर रहा है। इसी कड़ी में रविवार को वाराणसी व्यापार मंडल ने तिरंगा बाइक रैली निकाली। व्यापार मंडल के अध्यक्ष अजीत सिंह बग्गा के नेतृत्व में तिरंगा बाइक रैली निकाली गयी। जो सिगरा गांधीनगर से शुरू होकर लहुराबीर , कबीरचौरा , मैदागिन तक गई। इस रैली का आयोजन महिला व्यापार मंडल की अध्यक्ष सोनी जायसवाल ने किया। तिरंगा रैली में व्यापारियों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।
बता दें कि देश अपनी आजादी का 75 वां वर्षगांठ मना रहा है। वहीं हर तरफ आजादी के अमृत महोत्सव की धूम है। इसी कड़ी के अंतर्गत रविवार को वाराणसी व्यापार मंडल ने भी तिरंगा बाइक रैली निकाली। इस रैली में सैकड़ों की संख्या में व्यापारी वर्ग के लोग सहित आमजनमानस भी शामिल हुए। सभी अपनी अपनी बाइकों पर तिरंगा लगाए भारत माता की जय, के उद्घोष करते जा रहे थे। इस दौरान रास्ते में लोगों को पीएम मोदी के अभियान हर घर तिरंगा के बारे में भी जागरूक कर रहे थे।
रैली में व्यापार मंडल के अध्यक्ष अजीत सिंह बग्गा ने बताया कि पीएम मोदी के आह्वाहन पर हर घर तिरंगा अभियान को घर घर तक पहुंचाने के लिए तिरंगा बाइक रैली निकाली गयी है। इस रैली के दौरान हर घर में जाकर लोगों को जागरूक किया और कहा कि अपने घरों और प्रतिष्ठानों पर तिरंगा जरूर लगाएं और इस अभियान को सफल बनाएं।
वहीं रैली में शामिल सोनाली सिन्हा ने कहा कि देश अपना 75 वां आजादी का वर्षगांठ मना रहा है। जिसकी हमें बहुत ख़ुशी है। आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में ये तिरंगा रैली निकाली गयी है। इस रैली के माध्यम से लोगों बीच ये संदेश देना चाहते हैं कि हम सब एकजुटता के साथ रहे क्योंकि हम सब भारतवासी हैं।
ये रैली सिगरा से प्रारम्भ होकर मैदागिन तक गयी। इस दौरान पूरे रास्ते भारत माता की जय,वनडे मातरम के जय घोष लगते रहें।
देखें वीडियो
Loan calculator for Instant Online Loan, Home Loan, Personal Loan, Credit Card Loan, Education loan
Loan Calculator
Loan EMI
123
Total Interest Payable
1234
Total Amount
12345