वाराणसी। बनारस रेल इंजन कारखाना में आजादी के 75 वें वर्षगांठ पर अमृत महोत्सव के अंतर्गत महाप्रबंधक अंजली गोयल के नेतृत्व में रविवार को भव्य तिरंगा यात्रा निकाला गयाI तिरंगा यात्रा को महाप्रबंधक अंजली गोयल ने सूर्य सरोवर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया I महाप्रबंधक अंजली गोयल को तिरंगा यात्रा का नेतृत्व करते हुये देख उनके पीछे हाथों में तिरंगा लेकर बीएलडब्लू परिवार के लोग उमड़ पड़ेंI
इस दौरान बीएलडब्लू का नजारा बिलकुल अलग दिख रहा था। उत्साह और जुनून के साथ भारत माता की जय, वन्दे मातरम और जय हिन्द जैसे देश भक्ति के नारों से पूरा बीएलडब्लू परिसर गूंज उठा I इस तिरंगा यात्रा में हज़ारों की संख्या में एकत्रित होकर लोगों ने इसकी भव्यता में चार चांद लगाया I देश भक्ति से ओत-प्रोत बरेका वासियों ने इस पदयात्रा की शान में कोई कमी नहीं छोड़ी I
पदयात्रा सूर्य सरोवर से प्रारंभ होकर सब्जी मंडी, पश्चिमी स्वास्थ्य केंद्र, कंदवा गेट, पश्चिमी कॉलोनी का भ्रमण करते हुये बरेका पुलिस चौकी, आर.पी.एफ. चेक पोस्ट के रास्ते होते हुये गोल्फ कोर्स पर सम्पन्न हुयी I पदयात्रा में बीएलडब्लू के सभी विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, बरेका चिकित्सालय के चिकित्साकर्मी, कर्मचारी परिषद के सदस्यगण, ओबीसी, एस.सी. एवं एस.टी. एसोसिएशन के पदाधिकारियों, रेलवे सुरक्षा बल के जवान, प्राविधिक प्रशिक्षण केंद्र के प्रशिक्षु एवं प्रशिक्षकगण, बीएलडब्लू सांस्कृतिक संस्था के कलाकार, सेंट जॉन्स एम्बुलेंस ब्रिगेड, नागरिक सुरक्षा संगठन के सदस्य, बीएलडब्लू इंटर कॉलेज, बाल निकेतन, केंद्रीय विद्यालय, सेंट जॉन्स स्कूल के छात्र-छात्राएं अपने शिक्षकों के साथ, विभिन्न खेलों के अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी, प्रशिक्षक आदि लोग शामिल हुये। इस दौरान तिरंगा पदयात्रा स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित किया गया I बीएलडब्लू व्यापार मंडल के सदस्यों ने तिरंगा पदयात्रा में सम्मिलित रह कर नागरिकों को राष्ट्रीय ध्वज दे कर व पुष्प वर्षा कर सबकी हौसला अफजाई की I
पदयात्रा में मुख्य रूप से प्रमुख मुख्य यांत्रिक इंजीनियर अमिताभ, प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी प्रदीप कुमार सिंह, प्रमुख मुख्य विद्युत इंजीनियर एम. के. गुप्ता, मुख्य अभिकल्प इंजीनियर, इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव पी.पी. राजू, मुख्य अभिकल्प इंजीनियर, डीजल लोकोमोटिव, आर. आर. प्रसाद, मुख्य विद्युत इंजीनियर, निरीक्षण अनंत सदाशिव, मुख्य सामग्री प्रबंधक, मुख्यालय एस. के. मिश्रा, प्रमुख मुख्य इंजीनियर हीरेंद्र सिंह राना, प्रमुख मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. देवेश कुमार, वरिष्ठ उप महाप्रबंधक विजय, प्राचार्य प्राविधिक प्रशिक्षण केंद्र राम जन्म चौबे, उप मुख्य विद्युत इंजीनियर के. एम. सिंह , अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सुनील कुमार, मंडल चिकित्साधिकारी डॉ. एस. के. मौर्या, वरिष्ठ राजभाषा अधिकारी डॉ. संजय सिंह एवं जन संपर्क अधिकारी श्री राजेश कुमार उपस्थित रहे I
देखें तस्वीरें