हड़हासराय में 24 साल बाद बनारस व्यापार मंडल का हो रहा चुनाव, मतदान जारी - Bharat news, bharat rajniti news, uttar pradesh news, India news in hindi, today varanasi newsIndia News (भारत समाचार): India News,world news, India Latest And Breaking News, United states of amerika, united kingdom

.

अन्य विधानसभा क्षेत्र

बेहट नकुड़ सहारनपुर नगर सहारनपुर देवबंद रामपुर मनिहारन गंगोह कैराना थानाभवन शामली बुढ़ाना चरथावल पुरकाजी मुजफ्फरनगर खतौली मीरापुर नजीबाबाद नगीना बढ़ापुर धामपुर नहटौर बिजनौर चांदपुर नूरपुर कांठ ठाकुरद्वारा मुरादाबाद ग्रामीण कुंदरकी मुरादाबाद नगर बिलारी चंदौसी असमोली संभल स्वार चमरौआ बिलासपुर रामपुर मिलक धनौरा नौगावां सादात

बुधवार, 24 अगस्त 2022

हड़हासराय में 24 साल बाद बनारस व्यापार मंडल का हो रहा चुनाव, मतदान जारी


वाराणसी। पूर्वांचल की मंडी बनारस व्यापार मंडल के पदाधिकारियों का चुनाव बुधवार को हड़हासराय मंडी में बड़े उत्साहजनक माहौल में शुरू हुआ। व्यापार मंडल का चुनाव करीब 24 वर्ष के बाद हो रहा है। चुनाव सम्पन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किये हैं। मुख्य चुनाव अधिकारी शकील अहमद सिद्धकी ने बताया कि कोषाध्यक्ष पद पर कोई दूसरा प्रत्याशी न आने के कारण हाजी समद का निर्विरोध निर्वाचन हो गया है।


मुख्य चुनाव अधिकारी ने बताया कि संगठन की स्थापना वर्ष 1981 में हुई थी। संगठन में 2500 सदस्य हैं। इसके बाद वर्ष 1998 में चुनाव हुआ जिसमें मैं अध्यक्ष निर्वाचित हुआ था। उसके बाद पांच बार आम सहमति से चुनाव हुए फिर चुनाव नही हुआ। निष्पक्ष चुनाव सम्पन्न कराने के लिए मुख्य चुनाव अधिकारी के अलावा 24 सहायक चुनाव अधिकारी के अलावा प्रशासन का पूर्ण सहयोग मिल रहा है। मतदान सुबह दस बजे से शुरू हुआ जो शाम पांच बजे तक चलेगा। इसके बाद मतगणना होगी।

उन्होंने बताया कि हमारा संगठन काशी व्यापार मंडल राकेश जैन गुट से सम्बद्ध है। लम्बे समय बाद संगठन की मजबूती और व्यापारियों के हित में चुनाव हो रहा है। मतदान के प्रति मतदाताओं में जबर्दस्त उत्साह है। मतदाता कृष्णा चौधरी, संदीप केसरी ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया निष्पक्ष और शांतिपूर्ण है। संगठन का चुनाव होने से सभी खुश हैं। चुनाव में अध्यक्ष पद पर मोहम्मद राशिद सिद्दीकी, ऐनुद्दीन और शेख आसिफ चुनाव मैदान में हैं। महामंत्री पद पर 5 प्रत्याशी अपना भाग्य आजमा रहे हैं। समाचार दिये जाने तक 60 से 65 प्रतिशत मतदान हो चुका था। मतदान जारी है।

Loan calculator for Instant Online Loan, Home Loan, Personal Loan, Credit Card Loan, Education loan

Loan Calculator

Amount
Interest Rate
Tenure (in months)

Loan EMI

123

Total Interest Payable

1234

Total Amount

12345