अन्य विधानसभा क्षेत्र
बेहट
नकुड़
सहारनपुर नगर
सहारनपुर
देवबंद
रामपुर मनिहारन
गंगोह
कैराना
थानाभवन
शामली
बुढ़ाना
चरथावल
पुरकाजी
मुजफ्फरनगर
खतौली
मीरापुर
नजीबाबाद
नगीना
बढ़ापुर
धामपुर
नहटौर
बिजनौर
चांदपुर
नूरपुर
कांठ
ठाकुरद्वारा
मुरादाबाद ग्रामीण
कुंदरकी
मुरादाबाद नगर
बिलारी
चंदौसी
असमोली
संभल
स्वार
चमरौआ
बिलासपुर
रामपुर
मिलक
धनौरा
नौगावां सादात
मंगलवार, 13 सितंबर 2022
भविष्य के युद्धों में लॉजिस्टिक्स की अहम भूमिका होगी : राजनाथ सिंह
- सरकार ने लॉजिस्टिक्स और इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए तेजी से कदम आगे बढ़ाए
- डिफेंस सेक्टर की बदली गईं नीतियों में तीनों सेनाओं के बीच तालमेल पर ज्यादा जोर दिया गया
नई दिल्ली, 12 सितम्बर (हि.स.)। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि भविष्य के युद्धों में लॉजिस्टिक्स की अहम भूमिका होगी। इसीलिए सेनाओं के बीच तालमेल की जरूरत को देखते हुए नीतियों में कई बदलाव किये गए हैं। डिफेंस सेक्टर में लॉजिस्टिक्स की भूमिका को देखते हुए पिछले तीन वर्षों में बदली गईं नीतियों में तीनों सेनाओं के बीच तालमेल पर ज्यादा जोर दिया गया है। तीनों सर्विसेज के बीच ट्रेनिंग के संदर्भ में भी तालमेल की आवश्यकता पर जोर दिया जा रहा है।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सोमवार को नई दिल्ली में भारतीय सेना की पहली रसद संगोष्ठी 'सामंजस्य से शक्ति' को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हमारी सर्विसेज में अनेक जगहों पर कुछ सामान्य रसद की जरूरत होती है। डिपार्टमेंट ऑफ मिलिट्री अफेयर्स के साथ हम सर्विसेज के बीच की संयुक्तता की ओर तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। पीएम गति शक्ति नेशनल मास्टर प्लान के अलावा भी सरकार ने लॉजिस्टिक्स और इन्फ्रास्ट्रक्चर का महत्व समझते हुए इस दिशा में तेजी से कदम आगे बढ़ाया है।
रक्षा मंत्री ने कहा कि आज हम सब देश में विश्व स्तरीय सड़कें, हाइवे और एक्सप्रेस-वे का निर्माण होता हुआ देख रहे हैं। ऐसे में देश में लॉजिस्टिक्स को एकीकृत करने और देश को ‘आत्मनिर्भर’ बनाने के लिए सरकार ने अनेक महत्वपूर्ण नीतियां तैयार की हैं। इसमें नेशनल लॉजिस्टिक्स पॉलिसी, पीएम गतिशक्ति प्लेटफॉर्म एवं अन्य प्रयासों से बुनियादी ढांचे का विकास पर जोर देना शामिल हैं। रक्षा मंत्री ने कहा कि आज हमारा देश दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है। भारत 5 ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था बनने की ओर तेजी से आगे बढ़ रहा है। भविष्य में चाहे युद्ध क्षेत्र हो अथवा नागरिक क्षेत्र, दोनों की गंभीरता बढ़ने ही वाली है।
उन्होंने कहा कि किसी देश की अर्थव्यवस्था को और ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए मजबूत, सुरक्षित और शीघ्र रसद आपूर्ति प्रणाली की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में हम सुबह उठने से लेकर रात सोने तक लॉजिस्टिक्स से दो-चार होते रहते हैं। हमारा खाना-पीना, पहनना-ओढ़ना, पढ़ना-लिखना या बिजनेस, हर चीज लॉजिस्टिक्स और सप्लाई चेन मैनेजमेंट से जुड़ी हुई है। इस सेमिनार में सेना के साथ-साथ कई अन्य महत्वपूर्ण हितधारक जैसे रेलवे, सिविल एविएशन, कामर्स एंड इंडस्ट्री, अर्धसैनिक बल, अकादमिक और उद्योग भी हिस्सा ले रहे हैं।
अपने उद्घाटन भाषण में सेनाध्यक्ष जनरल मनोज पांडे ने भारत को रक्षा रसद का वैश्विक महाशक्ति बनाने के लिए राष्ट्र के प्रयासों में तालमेल लाने पर जोर दिया। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि चल रहे प्रयास न केवल घरेलू जरूरतों को पूरा करेंगे, बल्कि मित्र देशों को भी मदद करेंगे। इस अवसर पर वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी, नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार और रक्षा मंत्रालय, रेलवे, नागरिक उड्डयन, वाणिज्य और उद्योग, अर्धसैनिक बलों के अन्य अधिकारी और शिक्षा और उद्योग के प्रतिनिधि उपस्थित थे। .
हिन्दुस्थान समाचार/सुनीत निगम
Loan calculator for Instant Online Loan, Home Loan, Personal Loan, Credit Card Loan, Education loan
Loan Calculator
Loan EMI
123
Total Interest Payable
1234
Total Amount
12345