जब सामान्य परिवार समृद्धशाली हो तभी भारत आध्यात्मिक मूल्य देनेवाला देश बनेगा-भैयाजी जोशी - Bharat news, bharat rajniti news, uttar pradesh news, India news in hindi, today varanasi newsIndia News (भारत समाचार): India News,world news, India Latest And Breaking News, United states of amerika, united kingdom

.

अन्य विधानसभा क्षेत्र

बेहट नकुड़ सहारनपुर नगर सहारनपुर देवबंद रामपुर मनिहारन गंगोह कैराना थानाभवन शामली बुढ़ाना चरथावल पुरकाजी मुजफ्फरनगर खतौली मीरापुर नजीबाबाद नगीना बढ़ापुर धामपुर नहटौर बिजनौर चांदपुर नूरपुर कांठ ठाकुरद्वारा मुरादाबाद ग्रामीण कुंदरकी मुरादाबाद नगर बिलारी चंदौसी असमोली संभल स्वार चमरौआ बिलासपुर रामपुर मिलक धनौरा नौगावां सादात

रविवार, 4 सितंबर 2022

जब सामान्य परिवार समृद्धशाली हो तभी भारत आध्यात्मिक मूल्य देनेवाला देश बनेगा-भैयाजी जोशी

वाराणसी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य भैयाजी जोशी ने कहा कि राष्ट्रीय पुर्ननिमार्ण के लिए भारत को भारत बनाने की आवश्यकता है। भारत का अर्थ है ज्ञान, अध्यात्म, संस्कृति, सामजस्य। हमें ऐसा भारत बनना होगा। यही भारत के पूर्ननिर्माण का प्रयास है। युवकों ने जिस तरह से विदेशी वस्त्रों की होली जलाई और प्राणों का उत्सर्ग किया वे सब सामान्य परिवारों से आये थे। जब सामान्य परिवार एक साथ सामाजिक, आर्थिक रूप से समृद्ध शक्तिशाली हो, तभी भारत विश्व को आध्यत्मिक मूल्य देने वाले देश के रूप में फिर से स्थापित हो सकेगा।


यह विचार उन्होंने शनिवार को आर्य महिला पीजी कॉलेज सभागार में संस्कृति भारती न्यास द्वारा संचालित लोकमान्य सार्वजनिक श्रीगणेशोत्सव के 24 वें वर्ष में आयोजित राष्ट्र निर्माण में युवा शक्ति-गणेशोत्सव और लोकमान्य तिलक विषयक गोष्ठी में व्यक्त किये। उन्होंने कहा कि जिसके पास हर प्रकार की अर्थ सम्पदा है अथवा जिसके पास जनसंख्या ज्यादा है वह विश्व पर प्रभुता स्थापित कर सकता है। भारत कि विशेषता यह है कि यह सबको साथ लेकर चलता है। इसके समन्वय की भावना ही विश्व पर प्रभुत्व स्थापित करने में मूल मंत्र का कार्य करेगी। इसकी लोकतंत्रात्मक दृष्टि जिसमे सबको अपने-अपने रास्तों पर जाने की स्वतंत्रता है, यही विश्व शांति का मार्ग प्रशस्त करेगी।

इसके पूर्व कार्यक्रम का शुभारम्भ मंयक दीक्षित के शंखवादन एव अतिथियों द्वारा दीप प्रज्जवलन से हुआ।

मंगलाचरण व कुलगीत आर्य महिला पीजी कॉलेज की छात्रा माधवी तिवारी, रंजना यादव, प्रिया यादव, सोनल प्रिया प्रस्तुत किया। तबले पर संगत डिम्पल राय ने की।अभ्यागतों का स्वागत श्रीआर्य महिला हितकारिणी महापरिषद् की जनरल ज्वाइंट सेक्रेटरी पूजा दीक्षित व डॉ . अनुराग दीक्षित ने किया। माल्यापर्ण व अंगवस्त्र भेंट डॉक्टर केपी अग्रवाल, प्रो. सुचिता त्रिपाठी, डॉ. अनामिका दीक्षित, डॉ. चारुचन्द्र त्रिपाठी व वैभव दीक्षित ने किया। संगोष्ठी में अजय त्रिवेदी, नवीन कपूर, प्रीति अग्रवाल, राजेश राय, मीना त्रिवेदी, डॉ. अखिलेन्द्र त्रिपाठी, अमूल्य शर्मा, डॉ. प्रतिभा यादव, विद्या देव, वीडी सोमानी, राजेश गुप्ता, अम्बरीश अग्रवाल, अशोक सिंह एडवोकेट, डॉ. गौरव अग्रवाल, दिनेश कालरा आदि रहे। अध्यक्षता आर्य महिला पीजी कॉलेज के प्रबन्धक डॉ. शशिकान्त दीक्षित ने की।

Loan calculator for Instant Online Loan, Home Loan, Personal Loan, Credit Card Loan, Education loan

Loan Calculator

Amount
Interest Rate
Tenure (in months)

Loan EMI

123

Total Interest Payable

1234

Total Amount

12345