भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी के प्रथम काशी आगमन पर बजे ढोल-नगाड़े, हुआ भव्य स्वागत - Bharat news, bharat rajniti news, uttar pradesh news, India news in hindi, today varanasi newsIndia News (भारत समाचार): India News,world news, India Latest And Breaking News, United states of amerika, united kingdom

.

अन्य विधानसभा क्षेत्र

बेहट नकुड़ सहारनपुर नगर सहारनपुर देवबंद रामपुर मनिहारन गंगोह कैराना थानाभवन शामली बुढ़ाना चरथावल पुरकाजी मुजफ्फरनगर खतौली मीरापुर नजीबाबाद नगीना बढ़ापुर धामपुर नहटौर बिजनौर चांदपुर नूरपुर कांठ ठाकुरद्वारा मुरादाबाद ग्रामीण कुंदरकी मुरादाबाद नगर बिलारी चंदौसी असमोली संभल स्वार चमरौआ बिलासपुर रामपुर मिलक धनौरा नौगावां सादात

शुक्रवार, 2 सितंबर 2022

भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी के प्रथम काशी आगमन पर बजे ढोल-नगाड़े, हुआ भव्य स्वागत


वाराणसी। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी के गुरूवार की रात प्रथम काशी आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर ढोल नगाडे की थाप के साथ माल्यार्पण कर और बुके भेटकर भव्य स्वागत किया। रात हो जाने के बावजूद बाबतपुर से सर्किट हाउस के बीच भारतीय जनता पार्टी के जिला एवं महानगर के कार्यकर्ताओं का हुजूम अपने प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत के लिए डटा रहा।


बाबतपुर एयर पोर्ट से निकलकर जब प्रदेश अध्यक्ष का काफिला सर्किट हाऊस के लिए निकला तब काजीसराय, हरउवां, तरना, शिवपुर में वाराणसी जिला अध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल -नगाडे़, बैंड-बाजा के बीच पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया। वही महानगर सीमा में प्रवेश पर महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय के नेतृत्व में गिलट बाजार पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुष्प वर्षा कर गुलाब की पंखुड़ियों के साथ प्रदेश अध्यक्ष की जोरदार आगवानी करते हुए स्वागत किया।


स्वागत करने वालो में भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चंद श्रीवास्तव, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं एमएलसी लक्ष्मण आचार्य, राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार रविन्द्र जायसवाल, राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु‘, शहर दक्षिणी विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी, कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव, पिंडरा विधायक अवधेश सिंह, अजगरा विधायक टी राम, जिला अध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा, महानगर अध्यक्ष विद्या सागर राय, महापौर मृदुला जायसवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मोर्या, प्रदेश मंत्री शंकर गिरी, मीना चौबे, मनीष कपूर, अशोक पांडेय, शिवनाथ यादव, केदार नाथ सिंह, कौशलैंद्र सिंह पटेल, अशोक चौरसिया, संतोष पटेल, सुशील त्रिपाठी, अशोक तिवारी, राकेश शर्मा, सुदामा पटेल, नागेंद्र रघुवंशी, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी नवरतन राठी, क्षेत्रीय सह-मीडिया प्रभारी संतोष सोलापुरकर, नवीन कपूर, जगदीश त्रिपाठी,अशोक पटेल, राहुल सिंह, संजय सोनकर, प्रवीण सिंह गौतम, सुरेश सिंह, अरविंद पटेल,जिला एवं महानगर के सभी मोर्चाे के पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष सहित हजारो की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। भुपेंद्र सिंह चौधरी कल बाबा काशी विश्वनाथ मंदिर विधिवत पूजा-अर्चना करेंगे। इसके बाद रोहनिया स्थित बीजेपी कार्यालय में कार्यकओं एवं पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे और मीडिया से बात भी करेंगे।

Loan calculator for Instant Online Loan, Home Loan, Personal Loan, Credit Card Loan, Education loan

Loan Calculator

Amount
Interest Rate
Tenure (in months)

Loan EMI

123

Total Interest Payable

1234

Total Amount

12345