Uttar Pradesh news :- उत्तर प्रदेश के 75 जिलों में करेंगे जल संरक्षण पर गोष्ठियां : स्वतंत्रदेव सिंह - Bharat news, bharat rajniti news, uttar pradesh news, India news in hindi, today varanasi newsIndia News (भारत समाचार): India News,world news, India Latest And Breaking News, United states of amerika, united kingdom

.

अन्य विधानसभा क्षेत्र

बेहट नकुड़ सहारनपुर नगर सहारनपुर देवबंद रामपुर मनिहारन गंगोह कैराना थानाभवन शामली बुढ़ाना चरथावल पुरकाजी मुजफ्फरनगर खतौली मीरापुर नजीबाबाद नगीना बढ़ापुर धामपुर नहटौर बिजनौर चांदपुर नूरपुर कांठ ठाकुरद्वारा मुरादाबाद ग्रामीण कुंदरकी मुरादाबाद नगर बिलारी चंदौसी असमोली संभल स्वार चमरौआ बिलासपुर रामपुर मिलक धनौरा नौगावां सादात

बुधवार, 14 सितंबर 2022

Uttar Pradesh news :- उत्तर प्रदेश के 75 जिलों में करेंगे जल संरक्षण पर गोष्ठियां : स्वतंत्रदेव सिंह

--प्रधानमंत्री का जन्मदिन जल ही जीवन मंत्र के रूप में मनाया जाएगा

लखनऊ, 13 सितम्बर (हि. स.)। उत्तर प्रदेश जल शक्ति विभाग आगामी 22 सितम्बर को प्रदेश के समस्त 75 जिलों में जल संरक्षण पर विशाल गोष्ठियां करने की तैयारी कर रहा है। इसकी जानकारी जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने मंगलवार को दी।

जलशक्ति मंत्री ने कहा कि प्रमुख रूप से 22 सितम्बर को प्रदेश के सभी 75 जिलों में जल संवर्द्धन, जल संचयन, जल संरक्षण, कैच द रेन अभियान के तहत विशाल गोष्ठियां होंगी। लोगों को पानी का महत्व बताने के साथ जल संचयन और नदी की सेवा का कार्य करने वालों को सम्मानित किया जाएगा।

स्वतंत्र देव सिंह ने 22 सितम्बर का महत्व बताते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्मदिन जल ही जीवन मंत्र के रूप में मनाया जाएगा। 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक प्रदेश के गांव-गांव में जल संरक्षण पर गोष्ठियां, प्रभातफेरी, जनजागरूकता रैलियों जैसे विभिन्न आयोजन किये जाएंगे। घर-घर तक लोगों को पानी बचाने का संदेश दिया जाएगा।

नमामि गंगे और ग्रामीण जलापूर्ति विभाग के सभागार में स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों को वर्चुअली सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर जल ही जीवन का मंत्र गांव-गांव में जन-जन तक पहुंचाना है। समाज को जागरूक करना है। उनको समझाना है कि पानी की बचत कैसे हो सकती है। पानी को बर्बाद नहीं करना है ये बताना है। यह देश के हित और राष्ट्र के हित में है। सेवा पखवाड़े में जल संचय पर विकास खंडों पर गोष्ठियां आयोजित की जाएं। भूगर्भ जल विभाग के साथ अन्य विभाग भी आयोजन में सहयोग करें। गोष्ठियों में ग्राम प्रधान समेत ग्रामवासी, प्रशासनिक अधिकारी शामिल हों।


हिन्दुस्थान समाचार/ शरद

Loan calculator for Instant Online Loan, Home Loan, Personal Loan, Credit Card Loan, Education loan

Loan Calculator

Amount
Interest Rate
Tenure (in months)

Loan EMI

123

Total Interest Payable

1234

Total Amount

12345