वाराणसी। मोहनसराय कनेरी स्थित अपना दल एस के जनसंपर्क कार्यालय पर रोहनिया विधायक सुनील पटेल तथा जिला अध्यक्ष डॉ नरेंद्र पटेल की मौजूदगी में मुख्य अतिथि सदस्यता अभियान के प्रभारी अपना दल एस के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व विधायक सोरांव डॉ.जमुना प्रसाद सरोज द्वारा अपना दल एस के वाराणसी जिले का सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया गया।
इस दौरान वाराणसी जिले के सेवापुरी, रोहनिया, कैंटोंमेंट, शहर उत्तरी, शहर दक्षिणी, अजगरा, शिवपुर,पिंडरा सहित कुल 8 विधानसभा से हर विधानसभा क्षेत्र से चार - चार जोन प्रभारी बनाये गये।जो अपने अपने विधानसभा क्षेत्र में पार्टी को मजबूत बनाने हेतु सदस्यता अभियान को गति प्रदान करेंगे।सदस्यता अभियान के प्रभारी डॉ.जमुना प्रसाद सरोज ने बताया कि प्रदेश में कुल 1करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य है।पार्टी की उपलब्धियां को बताते हुए नए सदस्य को जोड़ा जाय। जो कार्यकर्ता 25 सामान्य सदस्य बनाएगा उसे सक्रिय सदस्य माना जाएगा और 20 सक्रिय सदस्य बनाने वाले को समर्पित सदस्य का प्रमाण पत्र व प्रशस्ति पत्र पार्टी द्वारा दिया जाएगा और 5 समर्पित सदस्य बनाने वाले को आजीवन सहयोगी सदस्य का प्रमाण पत्र व प्रशस्ति पत्र पार्टी द्वारा दिया जाएगा।
कार्यक्रम के शुरुआत में मुख्य अतिथि पूर्व विधायक व सदस्यता अभियान प्रभारी जमुना प्रसाद सरोज ने अपना दल एस के संस्थापक डॉ सोनेलाल पटेल के चित्र पर माल्यार्पण किया। उसके उपरांत रोहनिया विधायक डॉक्टर सुनील पटेल तथा जिला अध्यक्ष डॉ नरेंद्र पटेल, प्रमुख प्रतिनिधि डॉ महेंद्र सिंह पटेल व अपना दल एस के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने सदस्यता अभियान प्रभारी डॉ जमुना प्रसाद सरोज को माला पहनाकर भब्य स्वागत किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से विधायक डॉ सुनील पटेल, जिलाध्यक्ष डॉ नरेंद्र पटेल, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डॉ महेंद्र सिंह पटेल, पूर्व राज्य मंत्री रेखा वर्मा, राष्ट्रीय सचिव मनीष राष्ट्रीय सचिव अजीत पटेल,डॉ उमेश पटेल,सोनू सिंह, उदय प्रताप प्रधान,राकेश यादव, वीरेंद्र वर्मा,आनंद दिव्यांशु, रीना, अनीता, सुनीता, तेज बहादुर पटेल,सियाराम ईत्यादि लोग उपस्थित रहे।
वाराणसी। हिंदू युवा वाहिनी की तरफ से वंदेमातरम गीत दिवस पर बुधवार शाम को भव्य शोभायात्रा निकाली गई। वाहिनी के मंडल प्रभारी व वाराणसी विकास प्राधिकरण के सदस्य अंबरीश सिंह भोला ने हरी झंडी दिखाकर शोभायात्रा को रवाना किया। इस दौरान कार्यकर्ता व पदाधिकारी भारत माता की जय और वंदेमातरम के नारे लगा रहे थे।
इस शोभायात्रा की शुरुआत मैदागिन स्थित गोरक्षनाथ मंदिर से हुई। जोकि लहुराबीर, नई सड़क होते हुए गिरिजाघर चौराहे के पास स्थित शहीद ऊधम सिंह पार्क पर जाकर समाप्त हुआ। इस दौरान भारत माता व देश के शहीदों की तस्वीर लेते हुए वाहिनी के कार्यकर्ता चल रहे थे। जगह-जगह उन पर पुष्पवर्षा की गई।