जनता से संपर्क और संवाद के दम पर जीतेंगे निकाय चुनाव : भूपेंद्र सिंह - Bharat news, bharat rajniti news, uttar pradesh news, India news in hindi, today varanasi newsIndia News (भारत समाचार): India News,world news, India Latest And Breaking News, United states of amerika, united kingdom

.

अन्य विधानसभा क्षेत्र

बेहट नकुड़ सहारनपुर नगर सहारनपुर देवबंद रामपुर मनिहारन गंगोह कैराना थानाभवन शामली बुढ़ाना चरथावल पुरकाजी मुजफ्फरनगर खतौली मीरापुर नजीबाबाद नगीना बढ़ापुर धामपुर नहटौर बिजनौर चांदपुर नूरपुर कांठ ठाकुरद्वारा मुरादाबाद ग्रामीण कुंदरकी मुरादाबाद नगर बिलारी चंदौसी असमोली संभल स्वार चमरौआ बिलासपुर रामपुर मिलक धनौरा नौगावां सादात

शनिवार, 3 सितंबर 2022

जनता से संपर्क और संवाद के दम पर जीतेंगे निकाय चुनाव : भूपेंद्र सिंह



काशी क्षेत्र की बैठक में शामिल हुए भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष

वाराणसी, 02 सितम्बर (हि.स.)। भाजपा उत्तर प्रदेश के नवनियुक्त अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि जनता से संवाद और कार्यकर्ताओं के दम पर निकाय और आगामी लोकसभा चुनाव जीतेंगे। वर्ष 2014 के पहले राजनीतिक दल दो तिहाई बहुमत के लिए संघर्ष करते थे लेकिन बीते दो लोकसभा और दो विधानसभा चुनाव में जनता ने मोदी और योगी के कुशल नेतृत्व पर भरोसा जताते हुए हमें दो तिहाई की जगह तीन चौथाई से जिताया।

दो दिवसीय दौरे पर पहली बार आये भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र रोहनिया स्थित पार्टी के क्षेत्रीय कार्यालय में काशी क्षेत्र, महानगर और जिले की संयुक्त बैठक में भाग लेने के बाद मीडिया से बातचीत कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि बाबा विश्वनाथ की धरती पर आकर और उनके दर्शन पाकर अभिभूत हूं। केंद्रीय नेतृत्व ने मुझ पर जो भरोसा जताया है उस भरोसे पर हम अपने कर्मठ कार्यकर्ताओ के दम पर शत.प्रतिशत खरा उतरेंगे । उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार अपने ऐजेंडे पर चलते हुए उत्तर प्रदेश को दंगामुक्त भ्रष्टाचार मुक्त भयमुक्त समाज देने में सफल रही है और विकास की नई ऊंचाइयों को छू रही है।

लोकसभा चुनाव में भाजपा हासिल करेगी ऐतिहासिक जीत

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने कार्यकर्ताओं संग बैठक में कहा कि लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रदेश में 2019 में हारी हुई सीटों को जीतने का संकल्प लेकर काम करेंगी। भारतीय जनता पार्टी सदैव संगठन के विस्तार और भाजपा सरकार प्रदेश के चहुंमुखी विकास के लिए कार्य कर रही है। सरकार से बडा संगठन होता है। पार्टी के कार्यकर्ता परिश्रमी और मेहनती हैं। कार्यकर्ताओं के बदौलत ही भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बडी पार्टी बनी। आज देश के अधिकतर राज्यों में भाजपा की सरकार है। उन्होंने कहा कि आने वाले निकाय चुनावों के दृष्टिगत हमें पूर्ण विजय लक्ष्य को लेकर चुनाव लड़ना है। जनता के लिए सुरक्षा, बिजली, पानी और सड़क तथा गांव, गरीब, किसान की सामाजिक व आर्थिक उन्नति के लिए चलाई जा रही प्रदेश भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की चर्चा सार्वजनिक स्थानों पर होनी चाहिए क्योंकि हमारी सरकार उत्तर प्रदेश की बेहतरी के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि आज सरकार नगरीय क्षेत्रों के साथ.साथ ग्रामीण क्षेत्रों का भी सर्वांगीण विकास करने में कार्यरत है।

स्वागत एवं अभिनंदन समारोह में क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चंद श्रीवास्तव, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं एमएलसी लक्ष्मण आचार्य, राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार रविन्द्र जायसवाल, विधायक सौरभ श्रीवास्तव, विधायक टी. राम, विधायक नीलरतन पटेल नीलू, विधायक रमेश जायसवाल, जिला अध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा, महानगर अध्यक्ष विद्या सागर राय, महापौर मृदुला जायसवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मोर्या, प्रदेश मंत्री शंकर गिरी, मीना चौबे, प्रदेश कोषाध्यक्ष मनीष कपूर आदि की मौजूदगी रही।

हिन्दुस्थान समाचार/श्रीधर

Loan calculator for Instant Online Loan, Home Loan, Personal Loan, Credit Card Loan, Education loan

Loan Calculator

Amount
Interest Rate
Tenure (in months)

Loan EMI

123

Total Interest Payable

1234

Total Amount

12345