हम SP-BSP गठबंधन के लिए पहले से तैयार थे, इस बार जीत(Won) के सारे रिकॉर्ड तोड़ देंगे: J P Nadda
केंद्रीय मंत्री व भाजपा के यूपी चुनाव प्रभारी जे पी नड्डा
केंद्रीय मंत्री व भाजपा के यूपी चुनाव प्रभारी जे पी नड्डा का कहना है कि हम यूपी में सपा-बसपा गठबंधन का मुकाबला करने के लिए पहले से ही तैयार थे। हम 2019 में जीत के सारे रिकॉर्ड तोड़ देंगे। भाजपा प्रदेश में 50 फीसदी से ज्यादा वोट हासिल करेगी।
केंद्रीय मंत्री भाजपा के प्रदेश मुख्यालय पर मीडिया को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इस सरकार में जितना गरीबों के लिए काम हुआ है उतना पहले कभी नहीं हुआ। मोदी सरकार देश के 30 करोड़ लोगों को सोशल सिक्योरिटी के दायरे में लाई है। देश के 55 करोड़ लोगों को मोदी सरकार हेल्थ सिक्योरिटी दे रही है। प्रदेश के किसानों का कर्ज माफ हुआ है। चार लाख करोड़ रुपये डीबीटी के जरिये ट्रांसफर हुआ है। केंद्र ने उज्ज्वला योजना की शुरुआत कर करोड़ों गरीबों को लाभ पहुंचाया है।
उन्होंने चुनाव की तैयारियों पर कहा कि भाजपा पीएम मोदी व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का संदेश लेकर घर-घर जाएगी। हमें विश्वास है कि जनता का हमें पूर्ण समर्थन मिलेगा। नड्डा ने बोला कि 2014 में हमारी गठबंधन के सहयोगियों के साथ 73 सीटें थीं। इस बार ये संख्या 74 होगी। मगर कम नहीं होगी। अपना दल (एस) से विवादों पर उन्होंने कहा कि एनडीए यूपी में अपने सभी सहयोगियों के साथ पूरी क्षमता से चुनाव में उतरेगा और जीत के सभी रिकॉर्ड ध्वस्त कर देगा।