Rahul Gandhi पर केंद्रीय मंत्री के बिगड़े बोल- Father मुस्लिम,Mother ईसाई तो Son ब्राह्मण कैसे हो गया

अपने विवादित बयानों के लिए चर्चा में बने हुए हेगड़े ने रविवार को कोड़ागु जिले के सोमवारपेट तालुका के मादापुरा में हिंदू जागरण वेदिका के कार्यक्रम में कहा था कि जो हाथ हिंदू महिलाओं को छुएंगे उनका कोई अस्तित्व नहीं बचना चाहिए। हेगड़े ने यह भी कहा कि इतिहास से छेड़छाड़ करके यह दावा किया गया कि शाहजहां ने अपनी पत्नी मुमताज की याद में ताज महल बनाया जबकि यह शिव मंदिर तेजो महालय है।
कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष दिनेश गुंडु राव ने कहा कि यह किस तरह की भाषा है? केंद्रीय मंत्री खुलेआम हिंसा की बात कर रहे हैं। अगर किसी महिला को परेशान किया जाता है तो दोषी का धर्म देखे बिना कार्रवाई होनी चाहिए।
इससे पहले हेगड़े ने ट्वीट करके कहा था कि क्या राव खुद यह खुलासा कर सकते हैं कि उनकी उपलब्धियों के साथ कौन हैं? वह उन्हें केवल एक ऐसे व्यक्ति के रूप में जानते हैं जो एक मुस्लिम महिला के पीछे पड़े थे।