RSS Mohan Bhagwat ने सरकार से पूछा, कोई युद्ध नहीं तो फिर सीमा पर शहीद(martyrs) कैसे हो रहे हैं जवान
![भागवत ने सरकार से पूछा, कोई युद्ध नहीं तो फिर सीमा पर शहीद कैसे हो रहे हैं जवान मोहन भागवत](https://spiderimg.amarujala.com/assets/images/2019/01/03/750x506/mohan-bhagwat_1546484747.jpeg)
खास बातें
उन्होंने कहा,‘‘भारत को आजादी मिलने से पहले देश के लिए जान कुर्बान करने का वक्त था। आजादी के बाद युद्ध के दौरान किसी को सीमा पर जान कुर्बान करनी होती है। (लेकिन) हमारे देश में (इस वक्त) कोई युद्ध नहीं है फिर भी लोग(सैनिक) शहीद हो रहे है...क्योंकि हम अपना काम ठीक ढंग से नहीं कर रहे हैं।’’
उन्होंने कहा, ‘‘ अगर कोई युद्ध नहीं है तो कोई कारण नहीं है कि कोई सैनिक सीमा पर अपनी जान गंवाए। लेकिन ऐसा हो रहा है।’’
उन्होंने कहा कि इसे रोकने और देश को महान बनाने के लिए कदम उठाए जाने चाहिए।