Akhilesh को रोका तो CM Yogi पर भड़कीं Mamata, कहा- पहले भी ये करती रही है BJP - Bharat news, bharat rajniti news, uttar pradesh news, India news in hindi, today varanasi newsIndia News (भारत समाचार): India News,world news, India Latest And Breaking News, United states of amerika, united kingdom

.

अन्य विधानसभा क्षेत्र

बेहट नकुड़ सहारनपुर नगर सहारनपुर देवबंद रामपुर मनिहारन गंगोह कैराना थानाभवन शामली बुढ़ाना चरथावल पुरकाजी मुजफ्फरनगर खतौली मीरापुर नजीबाबाद नगीना बढ़ापुर धामपुर नहटौर बिजनौर चांदपुर नूरपुर कांठ ठाकुरद्वारा मुरादाबाद ग्रामीण कुंदरकी मुरादाबाद नगर बिलारी चंदौसी असमोली संभल स्वार चमरौआ बिलासपुर रामपुर मिलक धनौरा नौगावां सादात

मंगलवार, 12 फ़रवरी 2019

Akhilesh को रोका तो CM Yogi पर भड़कीं Mamata, कहा- पहले भी ये करती रही है BJP

Akhilesh को रोका तो CM Yogi पर भड़कीं Mamata, कहा- पहले भी ये करती रही है BJP


सांकेतिक तस्वीर
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के भाजपा और सीएम योगी आदित्यनाथ पर हमले के बाद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी भाजपा पर वार किया है। ममता ने कहा कि जिस तरह अखिलेश को रोका गया है उसी तरह जिग्नेश को भी गुजरात में एक विश्वविद्यालय के कार्यक्रम में जाने से रोका गया था। उन्हें भाजपा के गुंडों से धमकी मिली थी। भाजपा घृणा की राजनीति में लिप्त है। 
हमारे देश में ऐसा पहले कभी नहीं हुआ था। यह दुर्भाग्यपूर्ण है, मैं इसकी निंदा करती हूं। ममता ने आगे कहा कि अगर योगी के शासन में, किसी पूर्व मुख्यमंत्री को कॉलेज के कार्यक्रम में शामिल होने की अनुमति नहीं है, तो 'रुकावट' है। 'रुकावट के लिए खेद है'। देश में आज ऐसी स्थिति है कि लोगों को एक जगह से दूसरी जगह जाने की इजाजत नहीं है।

बता दें कि यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को लखनऊ एयरपोर्ट पर मंगलवार सुबह इलाहाबाद विश्वविद्यालय जाने से रोक दिया गया। इससे पूरे प्रदेश में जगह-जगह सपा कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे हैं। इसके साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला भी फूंक रहे हैं। सपा कार्यकर्ताओं के साथ बसपा कार्यकर्ता भी सड़क पर उतर आए हैं।

पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने ट्वीट करते हुए कहा कि बिना किसी लिखित आदेश के मुझे एयरपोर्ट पर रोका गया। पूछने पर भी स्थिति साफ करने में अधिकारी विफल रहे। छात्र संघ कार्यक्रम में जाने से रोकना का एक मात्र मकसद युवाओं के बीच समाजवादी विचारों और आवाज को दबाना है।

Loan calculator for Instant Online Loan, Home Loan, Personal Loan, Credit Card Loan, Education loan

Loan Calculator

Amount
Interest Rate
Tenure (in months)

Loan EMI

123

Total Interest Payable

1234

Total Amount

12345