Dandi मार्च के 89 साल पूरे, PM Modi ने लिखा Blog, यहां पढ़ें - Bharat news, bharat rajniti news, uttar pradesh news, India news in hindi, today varanasi newsIndia News (भारत समाचार): India News,world news, India Latest And Breaking News, United states of amerika, united kingdom

.

अन्य विधानसभा क्षेत्र

बेहट नकुड़ सहारनपुर नगर सहारनपुर देवबंद रामपुर मनिहारन गंगोह कैराना थानाभवन शामली बुढ़ाना चरथावल पुरकाजी मुजफ्फरनगर खतौली मीरापुर नजीबाबाद नगीना बढ़ापुर धामपुर नहटौर बिजनौर चांदपुर नूरपुर कांठ ठाकुरद्वारा मुरादाबाद ग्रामीण कुंदरकी मुरादाबाद नगर बिलारी चंदौसी असमोली संभल स्वार चमरौआ बिलासपुर रामपुर मिलक धनौरा नौगावां सादात

मंगलवार, 12 मार्च 2019

Dandi मार्च के 89 साल पूरे, PM Modi ने लिखा Blog, यहां पढ़ें

Dandi मार्च के 89 साल पूरे, PM Modi ने लिखा Blog, यहां पढ़ें




भारतीय इतिहास में आज का दिन सुनहरे अक्षरों में दर्ज है। आज डांडी मार्च को 89 साल पूरे हो गए हैं। 12 मार्च, 1930 को इस मार्च की शुरुआत हुई थी। जिसे भारतीय स्वतंत्रता संग्राम का अहम पड़ाव माना जाता है। इस खास मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा है, "जब एक मुट्ठी नमक ने अंग्रेजी साम्राज्य को हिला दिया !"

जब एक मुट्ठी नमक ने अंग्रेजी साम्राज्य को हिला दिया !

उन्होंने साथ ही अपना ब्लॉग भी शेयर किया है। जिसमें उन्होंने कांग्रेस पर भी हमला बोला है। उन्होंने लिखा है, गांधी जी ने हमेशा अपने काम से ये संदेश दिया कि असमानता और जाति विभाजन उन्हें किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है। देशवासियों में भाईचारे की अटूट भावना ही असली आजादी है। दुख की बात ये है कि कांग्रेस ने समाज को विभाजित करने में कभी संकोच नहीं किया। कांग्रेस के शासन में सबसे भयानक जातिगत दंगे और दलितों के नरसंहार की घटनाएं हुई हैं।

उन्होंने लिखा है, "क्या आज जानते हैं कि डांडी मार्च की योजना में मुख्य भूमिका किसकी थी? महान सरदार पटेल की। उन्होंने अंत तक इसकी हर योजना बनाई। ब्रिटिश सरदार साहिब से काफी डरते थे जिसके कारण उन्होंने डांडी मार्च के शुरू होने से कुछ दिन पहले ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया। इससे उन्हें उम्मीद थी कि गांधी जी डर जाएंगे। हांलाकि ऐसा कुछ नहीं हुआ। उपनिवेशवाद से लड़ना सबसे हावी रहा।"

प्रधानमंत्री ने लिखा है, "बीते महीने मैं डांडी में था, बिलकुल उसी जगह जहां गांधी जी ने मुट्ठी में नमक उठाया था। वहां एक अत्याधुनिक संग्रहालय भी बनाया गया है। मैं आप सभी से आग्रह करता हूं कि आप जाकर देखें। गांधी जी ने हमें सिखाया था कि सबसे गरीब की दुर्दशा के बारे में सोचो, जिसे हम देखें। और सोचो कि कैसे हमारा काम उसे प्रभावित करता है। मुझे ये कहने में गर्व हो रहा है कि हमारी सरकार के काम के सभी पहलुओं में ये मार्गदर्शक विचार रहा है कि वो कैसे गरीबी दूर करेगा और समृद्धि लाएगा। दुखद है कि गांधीवाद के विरुद्ध जो विचारधारा है वो कांग्रेस की संस्कृति है।"

उन्होंने लिखा है, "बापू ने 1947 में कहा था, भारत की गरिमा की रक्षा करना सभी अग्रणी पुरुषों का कर्तव्य है, चाहे उनका विचार और दल कोई भी हो। कुशासन और भ्रष्टाचार पनपने पर उस गरिमा को बचाया नहीं जा सकता। कुशासन और भ्रष्टाचार दोनों साथ-साथ चलते हैं। हमने भ्रष्टाचारियों को दंडित करने के लिए सबकुछ किया। लेकिन देश ने देखा कि कांग्रेस और भ्रष्टाचार पर्याय बन गए हैं। सेक्टर का नाम बताइए और कांग्रेस का घोटाला होगा। रक्षा, दूरसंचार, सिंचाई, खेल कार्यक्रमों से लेकर कृषि तक, ग्रामीण विकास और भी कई।"

ब्लॉग में आगे लिखा है कि बापू ने कहा था कि अतिरिक्त धन से दूर रहना चाहिए। हालांकि, कांग्रेस ने जो कुछ किया अपने बैंक खातों को भरने के लिए किया और गरीबों को बुनियादी सुविधाएं प्रदान करने की कीमत पर शानदार जीवन शैली का नेतृत्व किया।

महिला के समूह से बातचीत करते हुए बापू ने कहा था, "मुझे शिकायत मिल रही हैं भारत के कुछ प्रख्यात नेता अपने बेटों के माध्यम से धन कमा रहे हैं, भाई-भतीजावाज भ्रष्टाचार की तरह बढ़ रहा है और मुझे इसपर कुछ करना चाहिए। अगर ये सच है तो सभी कह सकते हैं कि हम अपने दुर्भाग्य की सीमा तक पहुंच गए हैं।" बापू ने वंशवादी राजनीति का विरोध किया था लेकिन कांग्रेस के लिए आज वंशवाद पहले है।

Loan calculator for Instant Online Loan, Home Loan, Personal Loan, Credit Card Loan, Education loan

Loan Calculator

Amount
Interest Rate
Tenure (in months)

Loan EMI

123

Total Interest Payable

1234

Total Amount

12345