चुनावी हलचल LIVE: Sonia-Priyanka, ManMohan Singh संग Sabarmati Gandhi आश्रम पहुंचे Rahul Gandhi - Bharat news, bharat rajniti news, uttar pradesh news, India news in hindi, today varanasi newsIndia News (भारत समाचार): India News,world news, India Latest And Breaking News, United states of amerika, united kingdom

.

अन्य विधानसभा क्षेत्र

बेहट नकुड़ सहारनपुर नगर सहारनपुर देवबंद रामपुर मनिहारन गंगोह कैराना थानाभवन शामली बुढ़ाना चरथावल पुरकाजी मुजफ्फरनगर खतौली मीरापुर नजीबाबाद नगीना बढ़ापुर धामपुर नहटौर बिजनौर चांदपुर नूरपुर कांठ ठाकुरद्वारा मुरादाबाद ग्रामीण कुंदरकी मुरादाबाद नगर बिलारी चंदौसी असमोली संभल स्वार चमरौआ बिलासपुर रामपुर मिलक धनौरा नौगावां सादात

मंगलवार, 12 मार्च 2019

चुनावी हलचल LIVE: Sonia-Priyanka, ManMohan Singh संग Sabarmati Gandhi आश्रम पहुंचे Rahul Gandhi

चुनावी हलचल LIVE: Sonia-Priyanka, ManMohan Singh संग Sabarmati Gandhi आश्रम पहुंचे Rahul Gandhi


Rahul Gandhi, Sonia Gandhi, Manmohan Singh
Rahul Gandhi, Sonia Gandhi, Manmohan Singh 
महासंग्राम में बदल चुकी लोकसभा चुनाव 2019 की लड़ाई को लेकर राजनीतिक पार्टियां लगातार रैलियां, बैठकें, सम्मेलन और जनसभाएं कर रही हैं। भाजपा और कांग्रेस इस मामले में भी एक-दूसरे को कड़ी टक्कर दे रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की ताबड़तोड़ रैलियों के बाद अब कांग्रेस भी आक्रामक दिख रही है।  अमर उजाला आपको दिनभर की राजनीतिक गतिविधियों से अपडेट रखने के लिए यहां हर जरुरी जानकारी दे रहा है: 

आश्रम में राहुल गांधी संग दिखे कई वरिष्ठ कांग्रेसी 

साबरमती के गांधी आश्रम में यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता साथ दिखें। इनमें पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी शामिल हैं। 
 
 

गुजरात: गांधी आश्रम में प्रार्थना सभा में शामिल हुए राहुल

कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक और रैली के लिए गुजरात दौरे पर पहुंचे राहुल गांधी साबरमती स्थित गांधी आश्रम पहुंचे। वहां वह सुबह की प्रार्थना सभा में शामिल हुए। 
 

 

गुजरात में कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक 
राहुल गांधी, सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी सीडब्ल्यूसी की बैठक के लिए अहमदाबाद एयरपोर्ट पहुंचे, जहां से सड़क मार्ग से गांधी आश्रम के लिए निकले। 




कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी मंगलवार को गुजरात दौरे पर हैं। यहां कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में वह अपनी बहन और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी के साथ शामिल होंगे। इस बैठक में सोनिया गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, जयराम रमेश समेत कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता भी शामिल होंगे। अहमदाबाद के सरदार वल्लभ भाई पटेल नेशनल मेमोरियल में दोपहर 12:30 बजे से यह बैठक होगी।

राहुल गांधी की रैली 

गांधीनगर के अडालज में राहुल गांधी की रैली भी आयोजित है। कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक के बाद दोपहर डेढ़ बजे से वह अडालज के त्रिमंदिर मैदान में रैली को संबोधित करेंगे। 

हार्दिक थामेंगे कांग्रेस का 'हाथ'

गुजरात में पाटीदार आंदोलन के नेता हार्दिक पटेल भी कांग्रेस में शामिल होंगे। बताया जा रहा है कि हार्दिक जामनगर लोकसभा सीट से कांग्रेस टिकट दे सकती है। 

आज ही के दिन शुरू हुई थी दांडी यात्रा

कांग्रेस कार्य समिति की बैठक 12 मार्च को अहमदाबाद में होने के पीछे यह तर्क दिया गया है कि महात्मा गांधी ने 1930 में इसी दिन अपनी ऐतिहासिक दांडी यात्रा शुरू की थी। सीडब्ल्यूसी की बैठक इससे पहले 1961 में गुजरात में आयोजित की गई थी।

कांग्रेस विधायक भाजपा में हो चुके शामिल 

कांग्रेस कार्यकारी समिति की होने वाली बैठक से एक दिन पहले जामनगर (ग्रामीण) से कांग्रेस विधायक वल्लभ धारविया इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल हो गए। पिछले चार दिनों में वह तीसरे कांग्रेस विधायक हैं जिन्होंने भाजपा का हाथ थामा है। 

Loan calculator for Instant Online Loan, Home Loan, Personal Loan, Credit Card Loan, Education loan

Loan Calculator

Amount
Interest Rate
Tenure (in months)

Loan EMI

123

Total Interest Payable

1234

Total Amount

12345